Budaun: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी की नाक पर चाकू से किया वार, महिला घायल

Budaun: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी की नाक पर चाकू से किया वार, महिला घायल

बदायूं, अमृत विचार। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति गुस्सा गया। उसने चाकू से अपनी पत्नी की नाक पर प्रहार किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जिला बरेली के थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव महकिया दाड़ी निवासी हेतराम की बेटी सोमवती की शादी लगभग एक साल पहले थाना अलापुर क्षेत्र के गांव बमनी निवासी जोगेंद्र के साथ हुई थी। हेतराम ने बताया कि उन्होंने शादी में अच्छा खर्च किया था लेकिन अतिरिक्त दहेज के लिए दामाद अक्सर ही सोमवती को परेशान करते हैं। उसे प्रताड़ित करते हैं। गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। 

आरोप है कि सोमवार को जोगेंद्र ने सोमवती से मारपीट की। चाकू से नाक पर हमला करके घायल कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा था। घायल सोमवती को भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अलापुर के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- Budaun: पिता के बारे में सवाल पूछे जाने पर परेशान हुईं सांसद, पत्रकारों पर बिफरीं