बरेली: सिविल लाइंस में कुत्तों ने महिला को दौड़ाकर काटा, पॉश कालोनी में आतंक से लोग परेशान

बरेली: सिविल लाइंस में कुत्तों ने महिला को दौड़ाकर काटा, पॉश कालोनी में आतंक से लोग परेशान

बरेली, अमृत विचार : पॉश कॉलोनी सिविल लाइंस में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। कुत्ते लोगों को दौड़ाकर काट रहे हैं। कुत्तों ने बृहस्पतिवार को एक महिला को दौड़ाकर पैर में कई जगह काट लिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ ही नहीं रहा है और सिर्फ छुट्टा गोवंशीय पशु ही पकड़ने में जुटा है।

सिविल लाइंस में 40 वर्षीय सावित्री बृहस्पतिवार को एक घर से दूसरे घर में काम करने जा रही थीं। रास्ते में उन्हें आवारा कुत्ते ने दौड़ाकर काट लिया। सावित्री ने बचने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं।

लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कुछ लोग आवारा कुत्तों को खाने का सामान देते हैं, जब खाने को नहीं मिलता है तो वह राहगीरों पर झपटते हैं। पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डाॅ. आदित्य तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर कुत्ता पकड़ने की टीम भेजी थी लेकिन टीम को कुत्ते मिले नहीं है। अब दोबारा टीम भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: सांड़ ने किसान पर किया हमला, सींग लगने से चेहरे में गहरे घाव, हमले नहीं हो रहे कम

ताजा समाचार

यूपी में एक्सप्रेस वे पर सफर करना हुआ महंगा, बढ़े टोल टैक्स के रेट, जानें क्या हैं नए दाम
Chaitra Navratri 2025 : मां दुर्गा की चाहिए कृपा, इस चैत्र नवरात्री करें इस प्रकार पूजा-अर्चना 
IPL 2025 : चोटिल खिलाड़ियों की वापसी तक हमें अन्य विकल्पों से ही काम चलाना होगा, LSG के सहायक कोच Lance Klusener बोले
नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त; झांसी-प्रयागराज, झांसी-बांदा मेमू, झांसी-मानिकपुर 31 मार्च को रद्द, कई के रूट भी बदलें
एक मिनट में रक्तस्राव रोकेगा ‘हेमोस्टेटिक स्पंज’; IIT Kanpur के विशेषज्ञों ने इस तरह से किया तैयार...
शाहजहांपुर: विकास कार्यों की जांच में प्रधानपति से भिड़े ग्रामीण, समझाकर किया शांत