Auraiya News: बहुरने लगे प्लास्टिक सिटी दिन, रोड पर स्ट्रीट लाइट लगना शुरू
औरैया में बहुरने लगे प्लास्टिक सिटी दिन

औरैया के दिबियापुर के अंतर्गत कई वर्षों से लंबित योजना प्लास्टिक सिटी के दिन अब बहुरने वाले है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब सभी अधिकारियों ने सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया।
औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर के अंतर्गत कई वर्षों से लंबित योजना प्लास्टिक सिटी के दिन अब बहुरने वाले है।प्रशासन की सख्ती के बाद अब सभी अधिकारियो ने सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया। अब प्लास्टिक सिटी रोड पर हाई मास्क लाइट लगने के लिए स्थान बना दिया गया है। वहीं, मुख्य स्थानों पर जल्दी ही पांच हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी।जिससे मुख्य जगह पर दूधिया रोशनी होगी।
इसके साथ ही अब सड़कों के किनारे लाइट सुधारने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। जहां 500 से अधिक लाइट सड़क दोनों ओर लगाई जाएगी। जिससे रात में जगमग सड़क दिखाई देगी। उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन इस समय प्लास्टिक सिटी को चालू करने के लिए प्रयासरत है।
जिसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कुछ दिन पहले ही व्यापारियों ने उद्योग लगाने के लिए होने वाली समस्याओं से अधिकारी तथा जिलाधिकारी को अवगत कराया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों को कड़े शब्दों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कहा था। विद्युत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हकीकत को देखा और तुरंत ही व्यवस्था सुधार करने के आदेश जारी किए। इसके बाद सड़क की स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य प्रारंभ हो गया।
वहीं उद्यमी को अब प्लास्टिक सिटी चालू होने की उम्मीद जाग उठी है। उद्यमी बंधुओं ने प्लास्टिक सिटी पहुंचकर अपने व्यापार के लिए उपयुक्त जगह तलाशना शुरू कर दी है।जिससे व्यापार में किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है। वहीं आसपास के ग्रामीण लोगो ने भी खुशी जताई है। प्लास्टिक सिटी शुरू होने से आसपास के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और रोजगार के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Auraiya News: ट्रैक्टर चोरी करने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े… तमंचा व घटना में प्रयुक्त कार बरामद