बहराइच: उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, नव निर्वाचित अध्यक्ष बोले- व्यापार हित में होगा काम

बहराइच: उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, नव निर्वाचित अध्यक्ष बोले- व्यापार हित में होगा काम

बहराइच, अमृत विचार। सराफा व्यापार मंडल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। लोगों ने व्यापार हित में काम करने की बात कही। सराफा व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार रात को शहर के एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल नगर के अध्यक्ष व महामंत्री का सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित खन्ना के नेतृत्व में कमेटी की ओर से किया गया। चुनाव प्रभारी कमल शेखर गुप्ता, भल्ला तथा मनीष मल्होत्रा के साथ नगर के उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी, महामंत्री आशीष कंसल का कमेटी के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। 

इस दौरान उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर कमेटी द्वारा उन्हें बधाई दी गई। सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के साथ व्यापारी वर्ग रहता है। लेकिन कभी कभी सरकार के निर्णय से व्यापारियों को दुख होता है। 

अंत में सभी ने व्यापार हित में मिलकर काम करने पर बल दिया। इस दौरान कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नागेश्वर नाथ, रामसेवक सर्राफ, सोनू रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, अंशु सोनी, राजेश सोनी, रनीश जैन, कन्हैया सोनी, अल्ताफ हुसैन, सफत हुसैन और सईद आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज में बोले नरेन्द्रानन्द सरस्वती- मुस्लिम पक्ष को खुशीपूर्वक ज्ञानवापी हिन्दुओं को सौंपना चाहिए