लखनऊ: रामबाबू रस्तोगी ने ग्रहण की प्रसपा की सदस्यता

लखनऊ, अमृत विचार। सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता पार्टी की सकारात्मक गतिविधियों और व्यापारियों के हितों की बात करने की वजह से ली। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा …
लखनऊ, अमृत विचार। सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता पार्टी की सकारात्मक गतिविधियों और व्यापारियों के हितों की बात करने की वजह से ली।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। जिस वजह से व्यापारियों द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को प्रसंद किया जा रहा है। वहीं पार्टी भी लगातार व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है।
राम बाबू रस्तोगी को पार्टी की सदस्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दिलाई। इस दौरान उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) व्यापार सभा का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व राजेश यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश महामंत्री वीनू शुक्ला, अजय त्रिपाठी मुन्ना, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष शम्मी बोरा आदि मौजूद रहे।
पार्टी की सदस्यता लेने के बाद व्यापारियों ने शिवपाल सिंह यादव व आदित्य यादव को बधाई दी। इस मौके पर रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि जल्द ही अब पूरे प्रदेश में व्यापारियों के द्वारा रथयात्रा निकालकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने का काम किया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले ही व्यक्तिगत कारणों से राम बाबू रस्तोगी ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।