फतेहपुर में शाबिया बनी सीता, संजय संग लिए फेरे

फतेहपुर, अमृत विचार। शाबिया अब सीता बन गई है। बुधवार को उसने ताम्बेश्वर मंदिर में संजय के साथ सात फेरे लिए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों का शादी करवाई। शादी के बाद शाबिया ने कहा उसकी जिंदगी है उसे इसका फैसला लेने का पूरा अधिकार है।
शाबिया ने कहा, कि उसने संजय से बिना किसी दबाव में शादी की है। अब आखिरी सांस तक संजय के साथ रहेगी। शाबिया-संजय बुधवार को कोर्ट मैरिज करने वाले थे। मगर शाबिया के घर वाले पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया था। यह सूचना जब बजरंग दल को कार्यकर्ताओं को पता चली तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया था। पूरा मामला शहर के ताम्बेश्वर मंदिर का है।
बता दें कि शाबिया गाजीपुर थाना के नरतौली गांव की रहने वाली है। शाबिया ने बताया पास के ही गांव सोनबरसा के रहने वाले संजय से उसका अफेयर चल रहा था। करीब तीन साल पहले स्कूल जाते समय उसकी संजय से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। पहले दोनों कई दिनों तक बातचीत करते रहे। हम दोनों के प्रेम संबंध के बारे में घर वालों को पता चल गया। शाबिया ने कहा उसे धर्म से कोई आपत्ति नहीं है। हम दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। हम जब कोर्ट पहुंचे, तो यहां मेरे घरवाले आ गए। तब तक राजीनामा लिखा जा चुका था। वहां काफी विवाद हुआ था। इसकी जानकारी पर हिंदू संगठन को लगी, तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। गुरुवार को शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान शाबिया ने भगवान शिव की पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संजय ने शाबिया के साथ सात फेरे लिए।
बजरंग दल ने दिया दस हजार का चेक
बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक सहित अन्य पदाधिकारी ने दोनों को आशीर्वाद दिया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों की शादी करा दी गई है, वहीं शाबिया को दस हजार रुपए का चेक भी दिया गया है। साथ ही दोनों से भविष्य में हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद दोनों नव दंपती दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें -खुलासा : शराब मंगाने पर चचेरे भाईयों से हुआ था विवाद, गाली देने पर मारा