वाराणसी: तर्पण करने पहुंचा अधेड़ गंगा में डूबा, परिजनों में कोहराम

वाराणसी: तर्पण करने पहुंचा अधेड़ गंगा में डूबा, परिजनों में कोहराम

वाराणसी। अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस मंच के सामने पिंडदान करने पहुंचा अधेड़ व्यक्ति स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबे हुए व्यक्ति का नाम जितेंद्र सिंह थापा (60) था। जितेंद्र सिंह थापा के परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने गोताखोरों को सूचित कर दिया है। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसा जितेंद्र सिंह थापा (60) तर्पण कराकर स्नान करने के लिए गंगा जी में नहाने चले गए। काफी देर बीतने के बाद भी जब जितेंद्र सिंह वापस नहीं आए तो उनके परिजन उन्हें खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी जब जितेंद्र सिंह नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को और पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दिया। 

वहीं स्थानीय गोताखोरों द्वारा व्यक्ति व्यक्ति को गंगा के जाल में खोजा जा रहा है। अधेड़ व्यक्ति मूलतः नेपाल का रहने वाला है BLW में रहकर कार्य करता है। जितेंद्र सिंह थापा को दो पुत्र और एक पुत्री है। जितेंद्र सिंह थापा के भतीजे ने बताया कि व्यक्ति काफी अच्छा तैराक था।

गंगा में स्नान के लिए उतरा तो सभी लोग काफी निश्चिंत थे कि BLW से आए जितेंद्र सिंह थापा (60) को तैरने आता है तो स्नान करने के बाद वापस आ जाएगा। कुछ देर बीतने के बाद भी जब जितेंद्र सिंह थापा वापस नहीं आया तो हम लोग काफी खोजबीन किया परंतु मिले नहीं। फिलहाल गंगा में जितेंद्र सिंह थापा को गोताखोरों द्वारा ढूंढा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: त्योहारों के मौके पर जिले में 4 से 13 नवंबर तक लगेगा आतिशबाजी बाजार, प्रशासन ने की यह तैयारी...