'पहले मणिपुर को शांत कीजिए', VK सिंह के POK वाले बयान पर संजय राउत का तंज

'पहले मणिपुर को शांत कीजिए', VK सिंह के POK वाले बयान पर संजय राउत का तंज

जयपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह पीओके वाले बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए। मणिपुर तक चीन घुस गया है। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) ‘‘अपने आप भारत के अंदर आएगा।’’ पूर्व सेना प्रमुख ने सोमवार को दौसा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीओके अपने आप भारत के अंदर आएगा, थोड़ा सा इंतजार कीजिए।’’ 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: किसानों के लिए काल बना साल 2023! अबतक 685 ने की आत्महत्या, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

उन्होंने राज्य में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान दौसा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीओके से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। सिंह ने कहा कि जी-20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाई है और भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, ‘‘जी-20 बैठक अभूतपूर्व रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी-20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।’’ 

उन्होंने कहा कि 'जैव ईंधन गठबंधन' को लेकर मोदी के नेतृत्व में मिली सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था बदहाल है और युवाओं एवं किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है।’’

संजय राउत का तंज
वहीं, पीओके वाले बयान पर तंज कसते हुए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने हमेशा PoK को अपना हिस्सा बताया है। जब पूर्व सेना प्रमुख अपने पद पर थे तब उनको अपने कार्यकाल में (पीओके को) लेने की कोशिश करनी चाहिए थी, अब आप कैसे ले सकते हैं? इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए। मणिपुर तक चीन घुस गया है। राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने 20,000 वर्ग किमी ज़मीन अपने कब्जे में ली है। अरुणाचल का हिस्सा चीन के नक्शे में दिखाया गया है। पहले यह अपने कब्जे में लीजिए। 

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जम्मू में ‘नॉर्थ-टेक संगोष्ठी’ में लेंगे भाग 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया