रुद्रपुर: तराई में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

विगत रात्रि 35 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर पूर्व से हवा

रुद्रपुर: तराई में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत रात्रि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं 35 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर पूर्व से चली हवा के साथ तराई में चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पहाड़ों में 10 मिलीमीटर बारिश और तराई में हल्की बौछार के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है।

पिछले एक सप्ताह से तराई में बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं विगत रात्रि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 72 फीसदी रही, जबकि उत्तर पूर्व की ओर से 0.2 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पहाड़ों में 10 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है, जबकि तराई में हल्की बौछारों के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 15 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मानसून लौट जाएगा। इसमें करीब 10 दिन का समय लगेगा यानि सितंबर माह के अंत तक हल्ली बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।