काशीपुर: महिला पर्यावरण मित्र को कूड़ा नाली में डालना पड़ा महंगा, निगम ने किया चालान

काशीपुर: महिला पर्यावरण मित्र को कूड़ा नाली में डालना पड़ा महंगा, निगम ने किया चालान

काशीपुर, अमृत विचार। कार्य में लापरवाही करना एक महिला पर्यावरण पर्यावरण मित्र को महंगा पड़ गया। नगर आयुक्त के आदेश पर महिला पर्यावरण मित्र का चालान किया गया है। महिला पर्यावरण मित्र द्वारा स्ट्रीट स्वीपिंग के समय कूड़े को नाली में डाला जा रहा था।  

बता दे कि नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा सभी पर्यावरण पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी पर्यावरण मित्र द्वारा स्ट्रीट स्वीपिंग के समय कूड़े को नाली में नहीं डालेगा। ऐसा करने से कार्य दोगुना हो जाता है, साथ ही बरसात के समय नालियां चोक हो जाती हैं।

शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण में नगर आयुक्त विवेक राय ने देखा कि एक महिला पर्यावरण मित्र द्वारा स्ट्रीट स्वीपिंग के साथ कूड़े को नालियों में फेंका जा रहा है। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा सहायक नगर आयुक्त को संबंधित के विरुद्ध एंटी लिट्रिंग और स्पिटिंग एक्ट के तहत चालान करने के निर्देश दे दिए। जिस पर एसएनए द्वारा संबंधित महिला पर्यावरण मित्र का एंटी लिट्रिंग और स्पिटिंग एक्ट के तहत 100 रुपये का चालान किया।

वहीं नगर आयुक्त विवेक राय ने समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के अपशिष्ट को नालियों में न बहाएं और न हीं फेकें। साथ ही उन्होंने पर्यावरण मित्र द्वारा स्ट्रीट स्वीपिंग के दौरान कूड़ा नालियों में फेंके जाने की शिकायत भी निगम को करने की अपील की।