Haldwani News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की रफ्तार बढ़ी, पर नहीं घटा इंतजार, जानियें क्यों

Haldwani News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की रफ्तार बढ़ी, पर नहीं घटा इंतजार, जानियें क्यों

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय महिला अस्पताल में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने से अल्ट्रासाउंड की रफ्तार बढ़ गई है, लेकिन महिला मरीजों का इंतजार नहीं घटा है। महिलाओं को पहले भी अल्ट्रासाउंड के लिए दो महीने का इंतजार करना पड़ता था, अब भी एक महिला का नंबर दो महीने बाद आ रहा है।

 कुमाऊं के एकमात्र सरकारी महिला अस्पताल में रोजाना 250 से 300 गर्भवती व अन्य महिलाएं इलाज कराने आती हैं। जिनमें 50 से 60 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है। पूर्व में अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश लाल के होने से एक दिन में 30 से 35 अल्ट्रासाउंड ही होते थे।

ऐसे में गंभीर मरीजों को छोड़ नए मरीजों को ढाई से तीन महीने बाद की डेट दी जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पूर्व प्रदेश में दो दर्जन से अधिक डॉक्टरों को इधर-उधर किया। जिसमें उप जिला अस्पताल कोटद्वार में तैनात डॉ. पंकज नेगी को यहां रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनाती दी गई। 

डॉ. पंकज के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल में अब एक दिन में 55 से 60 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। लेकिन नए मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब भी लंबी डेट मिल रही है। जुलाई माह तक मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए डेट दी गई है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश लाल अस्थाई तथा डॉ. पंकज नेगी स्थाई तौर पर तैनात हैं।

ताजा समाचार

यूपी में एक्सप्रेस वे पर सफर करना हुआ महंगा, बढ़े टोल टैक्स के रेट, जानें क्या हैं नए दाम
Chaitra Navratri 2025 : मां दुर्गा की चाहिए कृपा, इस चैत्र नवरात्री करें इस प्रकार पूजा-अर्चना 
IPL 2025 : चोटिल खिलाड़ियों की वापसी तक हमें अन्य विकल्पों से ही काम चलाना होगा, LSG के सहायक कोच Lance Klusener बोले
नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त; झांसी-प्रयागराज, झांसी-बांदा मेमू, झांसी-मानिकपुर 31 मार्च को रद्द, कई के रूट भी बदलें
एक मिनट में रक्तस्राव रोकेगा ‘हेमोस्टेटिक स्पंज’; IIT Kanpur के विशेषज्ञों ने इस तरह से किया तैयार...
शाहजहांपुर: विकास कार्यों की जांच में प्रधानपति से भिड़े ग्रामीण, समझाकर किया शांत