कालाढूंगी: निकाय चुनाव से पूर्व दर्जनों ने कांग्रेस छोड़कर थामा भाजपा का दामन

कालाढूंगी, अमृत विचार। निकाय चुनाव से पूर्व दर्जनों कांग्रेस जनों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।
सोमवार को बिठौरिया मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ की संस्तुति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश बधानी समेत दर्जनों कांग्रेसजनों ने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहित योजनाओं से प्रभावित होकर आज कांग्रेस छोड़कर हर आयुवर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि इससे लोकसभा चुनाव में जनाधार बढ़ेगा और भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कल्याण सिंह धामी, इंदु बधानी, अनिल बधानी, मुकेश बधानी, चन्द्र शेखर दुर्गापाल, नारायण सिंह डसीला, मान सिंह खोलिया, गिरीश धपोला, नीलम नैनवाल, मीनाक्षी कन्याल, मनीषा बधानी, चंद्रा बधानी, दिनेश बधानी, मीना बधानी आदि शामिल थीं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी एवं नरेश खुल्बे, योगेश जोशी, हेम जोशी, नरेंद्र सिंह चड्डा, राजू नैनवाल, कौस्तुभ जोशी, सुनील जोशी आदि मौजूद थे।