खीरा छीलकर खाएं या बिना छीले? जानें खाने का सही तरीका और फायदे

खीरा छीलकर खाएं या बिना छीले? जानें खाने का सही तरीका और फायदे

Benefits of eating cucumber with peel: गर्मियों के मौसम में खीरा शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने वाला फूड है। इसमें विटामिन सी है, विटामिन के है और कई प्रकार के फाइबर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। 

दरअसल, न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर के पीएच बैलेंस करने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में खीरा मदद करता हैं। साथ ही इसका मैग्नेशियम और पोटेशियम दिल को हेल्दी रखने के साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि हमें खीरा कैसे खाना चाहिए? क्या हमें खीरा छिलकर खाना चाहिए या बिना छीले। इसी का जवाब जानने के लिए हम आज इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

खीरा छिलकर खाएं या बिना छीले खाएं
खीरा छिलकर खाने से ज्यादा फायदेमंद है खीरे का बिना छीले खाना। ऐसा इसलिए कि खीरे के छिलके में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। दरअसल, खीरे के छिलके में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन सहित एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो हानिकारक मुक्त कणों के संचय को रोकते हैं और पुरानी बीमारी के जोखिम को कम कर सकते हैं। इन गुणों की वजह से ये शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं। 

बिना छीले खीरा खाने के फायदे

वजन घटाने में कारगर
जब आप खीरा छिलके सहित खाते हैं तो ये वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। क्योंकि ये बॉडी के लिए दो तरीके से काम करता है। पहले तो खीरे का छिलका शरीर को डिटॉक्स करता है और एक रफेज की तरह काम करता है। इससे तेजी से वेट लॉस में मदद मिलती है।

कब्ज की समस्या में मददगार
अगर आप छिलके सहित खीरा खाते हैं तो आपको कब्ज की समस्या परेशान नहीं करेगी। सबसे पहले तो इसका रफेज और फाइबर मल में थोक जोड़ने का काम करेगा। दूसरा ये हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे मेटाबोलिक रेट सही होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।

डिटॉक्सीफाई करता है खीरा
अगर आप छिलके सहित खीरा खाते हैं तो इसके छिलका शरीर के लिए अलग से वेस्ट तैयार करता है। इससे शरीर को डिटॉक्सीफाई होने में मदद मिलती है। ये वेस्ट को अपने साथ बांध लेता है और खून को साफ करने में मदद करता है। 

खाने से पहले जान लें ये बातें
खीरा आपको छिलके के सहित खाना चाहिए, लेकिन बस इस बात पर ध्यान दें कि इसे खाने से पहले अच्छे से इसकी सफाई कर लें। इसके लिए आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा खीरा को ऊपर से काट कर हटा दें। फिर काला नमक लगा कर खाएं।

(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें)

ये भी पढ़ें- H5N1 Bird Flu Virus के हालात चिंताजनक, सभी देश सतर्क रहें : लड़की की मौत के बाद बोला WHO