फर्रुखाबाद: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर पांचालघाट पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग हरदोई से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव देखकर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। एक की पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई। डॉक्टर ने पानी डाल कर उसको होश में लाए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज जोशी ईरिक्शा चलवाने का काम करते हैं। उसके मित्र अवधेश मिश्रा अमेठी कोहना के लालटोला में रहते हैं। अवधेश मिश्रा रविवार को हरदोई के थाना हरपालपुर के बड़ा गांव निवासी मामा दयाराम के घर दोस्त मनोज जोशीर को लेकर बाइक से गए थे। शाम को वहां से दोनों लोग घर लौट रहे थे। इटावा बरेली हाईवे पांचालघाट पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक सवार अवधेश मिश्रा और मनोज जोशी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक पर जाम भी लग गया। घटना की जानकारी पर पांचालघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।
लोहिया में पहुंचे परिजन शव देखकर रोने बिलखने लगे। मनोज जोशी की पत्नी सीमा रोते रोते बेहोश हो गई। डॉक्टर ने पानी डाल कर उनको होश में लाए। मनोज जोशी के पुत्र विकास को शहर कोतवाल विनोद शुक्ला ने ढाढस बधाई। पत्नी सीमा ने बताया कि उनके चार लड़की और दो लड़का है। बड़ी पुत्री की शादी कर हो चुकी है। अवधेश की पत्नी मधुवाला ने बताया कि तीन पुत्र है।
बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
शहर के मोहल्ला छोटी गढ़ी के लोगों ने लकूला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के खिलाफ साहबगंज चौराहा के पास धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मोहल्ल्ले के लोगों ने बताया कि बंच केबल पड़ रहा है। पास के ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ने की जेई से कहा तो वह नाराज हो गए। उन्होंने मुकदमा लिखाने की धमकी दी है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाकर शांत किया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : तीन करोड़ से संवरेगा अलंकृत उद्यान पार्क