मुरादाबाद : उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, किया व्रत का पारण…तस्वीरों में देखिए छठ पूजा का अद्भुत नजारा

मुरादाबाद,अमृत विचार। सूर्योपासना, सदाचार, समता, प्रेम, आस्था, श्रद्धा, भक्ति, प्रकृति और लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ पर्व का समापन हो गया। भक्तों ने माता छठी से देश व क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि और देश को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सूर्योपासना, सदाचार, समता, प्रेम, आस्था, श्रद्धा, भक्ति, प्रकृति और लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ पर्व का समापन हो गया। भक्तों ने माता छठी से देश व क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि और देश को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने की मनोकामना की। साथ ही माता छठी से हाथ जोड़कर सभी को निरोग रखने की प्रार्थना की, ताकि हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी सभी लोग खुशियों के साथ पूजा-अर्चना कर सकें। महिलाओं ने एक दूसरे की नाक से मांग तक सिंदूर लगाया और छठ पूजा के गीत गाए।
केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय
कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए
उगु न सुरुज देव भइलो अरग के बेर
हम करेली छठ बरतिया से उनखे लागी।
पूर्वांचलवासी संस्था के अध्यक्ष विवेक ठाकुर, सचिव अमित दुबे, अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश सिंह, सचिव युवा विंग अमन सिंह ने बताया कि चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सूर्योदय से पहले ही व्रती लोग घाट पर उगते सूर्यदेव की पूजा के लिए पहुंच गए। शाम की ही तरह उनके पुरजन-परिजन उपस्थित रहे। संध्या अर्घ्य में अर्पित पकवानों को नए पकवानों से प्रतिस्थापित कर दिया गया। कन्द, मूल, फलादि वही रहे। व्रतियों ने पानी में पूरब की ओर मुंह करके खड़े होकर सूर्योपासना की। पूजा-अर्चना समाप्तोपरान्त घाट का पूजन किया।
इसके बाद मौजूद लोगों को प्रसाद का वितरण करके व्रती अपने घरों को चले गए। घर आकर व्रतियों ने पीपल के पेड़ (ब्रह्म बाबा) की पूजा की। इसके बाद व्रतियों ने कच्चे दूध का शरबत पिया और प्रसाद ग्रहण कर पारण (परना) किया। व्रती लोग खरना दिन से आज तक निर्जला उपवासोपरान्त आज सुबह ही नमकयुक्त भोजन करते हैं।
सोमवार को बुद्धि विहार स्थित घाट पर नेहा सिंह, रेखा सिंह, रुचि सिंह, रिंकू गोस्वामी, बेबी सिंह, रूबी देवी, सुजीता सिंह, बिन्नी सिंह, कुमकुम सिंह, संध्या गिरी, पिंकू देवी, वर्षा गिरी, सुनीता दुबे, आराधना अग्रवाल, मनोरमा देवी, शालू सिंह, सलोनी सिंह, तान्या सिंह, सुजाता सिंह, नीलम तिवारी, ऋतु सिंह, रश्मि गुप्ता, प्रीति जैसवाल, पूर्णिमा सिंह, कंचन सिंह, जैसिला सिंह, कोमल, निवेदिता सिंह, सीमा झा आदि महिलाओं ने भगवान सूर्य की आराधना की।
व्यवस्था में संस्था के सदस्य विवेक ठाकुर, अमित दुबे, अजीत सिंह, विवेक जायसवाल, अतुल तिवारी, धर्मवीर सिंह, मुनेंद्र गिरी, परमजीत सिंह, राजेश सिंह, हेमंत कुमार झा, अंकित सिंह, विजेंद्र ठाकुर, निशांत कुमार, शिवम सिंह, उमेश भारती, दिनेश भारती, दिशांत शुक्ल, विशाल सिंह गोलू, बबलू भारती, रूपलाल, विनय तिवारी, मयंक सिंह, गौरव गोस्वामी, अक्षत गोस्वामी, मनजीत सिंह, रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, मिथलेश प्रसाद सिंह, ब्रजेश्वर सिंह, कामख्या तिवारी, घनश्याम सिंह जायसवाल आदि का सहयोग रहा।
इसके अलावा सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पीछे रामगंगा किनारे, रेलवे हरथला कालोनी में आरपीएफ लाइन, लाइनपार केजेके कालेज के पास पुराना कपूर कंपनी पुल के नीचे और रामलीला ग्राउंड के पास आदर्श नगर में भी छठ पूजा का की गई। यहां भी हजारों की संख्या में पूर्वांचलवासियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। यहां भी व्रतियों ने परंपरागत तरीके से छठ मईया की पूजा अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारण किया।
ये भी पढ़ें : लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व हुआ संपन्न, 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ेंगे व्रती, देखें तस्वीरें