Kanpur: भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष ने ली बैठक, बोले- 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से लोकतंत्र होगा और भी सशक्त, विकास गति होगी तेज

Kanpur: भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष ने ली बैठक, बोले- 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से लोकतंत्र होगा और भी सशक्त, विकास गति होगी तेज

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव के संदर्भ में प्रबुद्ध वर्ग की मातृशक्ति की एक हुई। क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह देश की संसदीय व विधानसभा चुनाव प्रणाली में सुधार लाने के साथ-साथ विकास की गति को भी तेज करेगा। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश में आर्थिक और प्रशासनिक बोझ बढ़ता है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसीलिए इस अवधारणा को अपनाना समय की मांग है। 

वूमेंस फॉर वन नेशन वन इलेक्शन की प्रदेश प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश के संसाधनों की बचत होगी और महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रभावी रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मातृशक्ति से इस अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। 

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष  निवेदिता श्रीवास्तव, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, रीता शास्त्री, जयंती वर्मा, पुष्पा तिवारी, मोना शुक्ला, दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक में सभी वक्ताओं ने "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की आवश्यकता और उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था देश को चुनावी अस्थिरता से बचाएगी और जनता की भलाई के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। उपस्थित मातृशक्ति ने सफल बनाने के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- दिव्यांग विवि में दो दिवसीय संगोष्ठी का पहला दिन: चित्रकूट में बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य- 'मंगलकारी है भारतीय न्याय संहिता'


ताजा समाचार

ईरान-तुर्की ने गाजा और लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने के लिए मुस्लिम देशों से किया आह्वान 
मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन...लोगों को सरकार व पुलिस की उपलब्धियों के बारे में बताया
महराजगंज: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाई ने की भाई की हत्या, इलाके सनसनी
Bareilly: ईद के बाजार में तुर्की और अफगानी टोपी की बहार
कानपुर में नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई; नवीन मार्केट की नौ दुकानों को किया सीज, नोटिस के बाद भी बकाया नहीं जमा कर रहे थे...
लखीमपुर खीरी में वार्षिक परीक्षा में छात्रों को बैठने के लिए नहीं मिले बेंच, जमीन पर बैठकर दी परीक्षा