Khelo India Youth Games 2022 : मध्य प्रदेश में होगा 5वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

नई दिल्ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 कार्यक्रम की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल एक राज्य का विषय है। मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य न केवल खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बल्कि खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी आगे …
नई दिल्ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 कार्यक्रम की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल एक राज्य का विषय है। मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य न केवल खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बल्कि खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी आगे आ रहे हैं। इस बार 5वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश में होगा। मैं मध्य प्रदेश को 5वें खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन की जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए बहुत बधाई देता हूं।
World Cup तो भारत में ही होगा, केंद्रीय खेल मंत्री @ianuragthakur की पाकिस्तान को दो टूक pic.twitter.com/TO25wB7m2U
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 20, 2022
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की घोषणा पर मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दुनिया भारत को अनदेखा नहीं कर सकती। खेलों में भारत धूम मचा रहा है। पहले मध्य प्रदेश के नाम नेशनल गेम्स में नहीं मिलता था, अब हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 66 मेडल जीते हैं। आप सबसे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मध्यप्रदेश Khelo India यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। मध्यप्रदेश के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रदेश में खेल सुविधाएं एवं संस्कृति लगातार समृद्ध हो रही है।
It's OFFICIAL ?
Hon'ble Union Minister of Youth Affairs and Sports Shri @ianuragthakur passes the #KIYG2021 Torch to Hon'ble Chief Minister of Madhya Pradesh Shri @ChouhanShivraj and the host of #KIYG2022, the state of #MadhyaPradesh ?
Have a look ? pic.twitter.com/uUq2icBLIG
— Khelo India (@kheloindia) October 20, 2022
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के आठ शहरों में जनवरी-फरवरी 2023 में खेलों के आयोजन किए जाएंगे। इससे पहले दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में इसके आयोजन हो चुके हैं। अब पांचवें खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश को दी गई है। जनवरी, फरवरी 2023 में प्रदेश के 8 शहरों (भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर एवं बालाघाट) में खेलों का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक और सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में इस आयोजन का ऐलान हुआ। इन खेलों में मप्र के 30 खेलों में सात हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं Alyssa Healy, कर सकती हैं भारत दौरे पर टीम की अगुवाई