बागेश्वर: अम्यारीकोट क्षेत्र तीन दिन से अंधेरे के साए में
बागेश्वर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय से लगे अमस्यारीकोट क्षेत्र में तीन दिन बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीण मीलों दौड़ लगा रहे हैं। बारिश के चलते ठंड में तो इजाफा हो गया लेकिन पानी गरम करने वाले उपकरणों का उपयोग …
बागेश्वर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय से लगे अमस्यारीकोट क्षेत्र में तीन दिन बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीण मीलों दौड़ लगा रहे हैं। बारिश के चलते ठंड में तो इजाफा हो गया लेकिन पानी गरम करने वाले उपकरणों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। अब लोगों में विभाग के प्रति रोष पनपने लगा है।
जौलकांडे की उप प्रधान नैना लोहनी ने बताया कि उनके गांव में शुक्रवार की शाम से बिजली नहीं है। उपभोक्ता जनप्रतिनिधि होने के चलते उनसे शिकायत करते है। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुचारू करने की अपील की गई है। उपभोक्ताओं द्वारा मामले में शिकायत सीएम पोर्टल में भी दर्ज कर दी गई है। इसके अलावा आसपास के छह गांवों में भी बिजली नहीं है।
बिजली के अभाव में उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हैं। अमस्यारी कोट न्याय पंचायत के जौलकांडे, लेटी, बोरगांव, धारी, डोबा सहित कई गांवों में ग्रामीण विजली व्यस्था बाधित होने से परेशान है। ऊर्जा निगम व्यस्था सुचारू नहीं कर पाया है। जिससे उपभोक्ताओं में रोष है।
उधर, दुग-नाकुरी तहसील के पचार गांव समेत अन्य गांव में शनिवार रातभर बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। इधर, ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि द्वारिकाछीना के पास भूस्खलन के कारण बिजली के तार व पोल टूटे हैं। लगातार हो रही बारिश से मरम्म्त कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं। जल्द आपूर्ति सुचारू की जाएगी।