राहुल की यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है- रामदास आठवले

राहुल की यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है- रामदास आठवले

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले )के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो यात्रा’ है। आठवले ने गांधी की यात्रा पर बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने राहुल …

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले )के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो यात्रा’ है। आठवले ने गांधी की यात्रा पर बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही।

उन्होंने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर बोलते हुए कहा कि राहुल जी को देश को जोड़ने की बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए क्योंकि देश में परस्पर सौहार्द बनाने के लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा,“राहुल गांधी जी की यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में वैमनस्य पैदा करने के लिए ही राहुल गांधी जी ये यात्रा निकाल रहे हैं। आठवले ने आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के जनता दल (यूनाइटेड) के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों के बारे में कहा कि वह जो भी चाल चल रहे हैं, उस चाल में कोई भी दम नहीं है क्योंकि  मोदी जी को हराना बच्चों का खेल नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी एक मजबूत जनाधार वाले नेता हैं और विश्व भर में लोकप्रियता की सूची में मोदी जी अव्वल आए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भूमिका को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आठवाले ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यदि विपक्षी दल इकट्ठा हो जाते हैं तो भी मोदी जी का सामना करने का अर्थ हारना है और हारने के लिए विपक्ष एकजुट हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने आप में ही एक मजबूत पार्टी है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 282 सीटें जीती और 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीत केन्द्र में सरकार बनाई। उन्होने दावा किया कि 2024 के आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का आंकड़ा 350 के पार जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी कुमार जी को भी सलाह है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वो भले ही सारे विपक्ष को इकट्ठा कर लें लेकिन उन्हें मोदी जी को चुनौती नहीं देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- रेल प्रशासन का फैसला, 10 सितंबर तक निरस्त रहेगी ये स्पेशल ट्रेन