रायबरेली: नौनिहालों ने कागज पर उतारी अखंड भारत की अपनी भावना

रायबरेली, अमृत विचार । अखंड भारत पर बच्चों ने अपनी भावना व्यक्त की तो शिक्षक भी दंग रह गए हैं। विस्तृत विषय पर बिना किसी तैयारी के छोटे बच्चों को निबंध लिखने को कहा गया तो बाल मन ने ऐसे राष्ट्रवाद को प्रस्तुत किया कि बड़ों ने भी उन्हें सलाम कर लिया। बुधवार को ऊंचाहार …
रायबरेली, अमृत विचार । अखंड भारत पर बच्चों ने अपनी भावना व्यक्त की तो शिक्षक भी दंग रह गए हैं। विस्तृत विषय पर बिना किसी तैयारी के छोटे बच्चों को निबंध लिखने को कहा गया तो बाल मन ने ऐसे राष्ट्रवाद को प्रस्तुत किया कि बड़ों ने भी उन्हें सलाम कर लिया।
बुधवार को ऊंचाहार नगर के आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर में आज अखंड भारत समिति के संयोजक दीपेंद्र सिंह और सह संयोजक डॉ शक्ति धर बाजपेई ने बच्चों को अखंड भारत निबंध लिखने को कहा। एक घंटे में बच्चों ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत , एक राष्ट्र धर्म , एक परिवार को पिरोते हुए ऐसे लेख प्रस्तुत किए कि पढ़ने वाले हतप्रद थे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय त्रिपाठी ने किया।
निबंध प्रतियोगिता में 74 बच्चों ने सहभागिता की जिनमें अनाया शुक्ला, अदिति त्रिपाठी, कनिष्का , रिया निषाद, आदित्य ,गौरवी ,सानिया, तानिया, सुचित्रा, दानियाल ,सोहेल, स्वप्निल आदि शामिल रहे। बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। जिसमें दीपेंद्र सिंह और शक्ति धर बाजपेई ने भारत की इतिहास के बारे में बच्चों को अवगत कराया और आगे भी समिति की तरफ से जो भी सहयोग होगा विद्यालय को देने को कहा कार्यक्रम में शिक्षक विनय सिंह, कांत नारायण त्रिपाठी, संजय मिश्र ,अरुण कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: गन्ना की फसलों में लग रहा रेड रॉट रोग, फसल बचाने की जद्दोजहद कर रहे किसान