गौतमबुद्ध नगर : श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आयोजित महापंचायत का महिलाओं ने किया विरोध

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार कथित नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज एकजुट हो गया है। आज नोएडा के रामलीला मैदान में त्यागी समाज द्वारा एक महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें कई जिलों से लोगों के शामिल होने का दावा किया जा …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार कथित नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज एकजुट हो गया है। आज नोएडा के रामलीला मैदान में त्यागी समाज द्वारा एक महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें कई जिलों से लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की महिलाओं ने श्रीकांत शर्मा के समर्थन में बुलाई गई इस महापंचायत का विरोध किया है। त्यागी समाज के महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बताते चलें आज होने वाली महापंचायत संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई है। त्यागी समाज का आरोप है कि नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा के कहने पर ही श्रीकांत शर्मा के खिलाफ गुंडों जैसी कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें –महाराष्ट्र: आश्रय गृह में रह रहीं मानसिक रूप से कमजोर लड़कियां बना रही हैं भगवान गणेश की मूर्तियां