भारत माता की जय-जयकार से गूंजी अयोध्या की सड़कें, ‘तिरंगा रोड शो’ का किया गया आयोजन

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत मित्र मंच प्रमुख शरद पाठक बाबा के द्वारा अयोध्या स्थित कार्यालय से ‘तिरंगा रोड शो’ का आयोजन किया गया। यह रोड शो देवकाली, फतेहगंज, सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियावां, चौक होते हुए देवकाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान अयोध्या की सड़कें भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय …
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत मित्र मंच प्रमुख शरद पाठक बाबा के द्वारा अयोध्या स्थित कार्यालय से ‘तिरंगा रोड शो’ का आयोजन किया गया। यह रोड शो देवकाली, फतेहगंज, सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियावां, चौक होते हुए देवकाली पर समाप्त हुआ।
इस दौरान अयोध्या की सड़कें भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम, हर-हर महादेव के नारे से गूंज उठी। रोड शो में समर्थकों और संगठन के युवा साथियों का उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में अयोध्या महानगर वासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मित्र मंच प्रदेश प्रभारी राजा पाठक, युवा मित्र मंच प्रदेश अध्यक्ष यश पाठक, नीरज निषाद, सुजीत यादव, सुरेंद्र यादव, विकास शुक्ला, राम जी सोनी, पंकज, विनोद गौतम, इश्तियाक अहमद, मुस्ताक अहमद, तौसीफ अहमद, तुंगनाथ सेठ, राजा, उमंग पांडेय, मोनू प्रजापति, अजीत यादव, देशराज यादव, सागर पांडेय, राकेश कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
पढ़ें-अमृत महोत्सव : हर ओर गूंजा देशभक्ति का तराना, घर-घर लहराया तिरंगा