मंत्री सुरेश खन्ना को मिला गोरखपुर मंडल का प्रभार, इन नेताओं को भी मंत्री समूह में मिली जगह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का प्रभार वाला क्षेत्र बदल दिया गया है। मंत्री सुरेश खन्ना को गोरखपुर मण्डल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व वाले मंत्री समूह को प्रधान मंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का प्रभार दिया गया है। योगी सरकार-02 के गठन के …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का प्रभार वाला क्षेत्र बदल दिया गया है। मंत्री सुरेश खन्ना को गोरखपुर मण्डल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व वाले मंत्री समूह को प्रधान मंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का प्रभार दिया गया है।
योगी सरकार-02 के गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी 18 मंडलों के लिए अलग-अलग मंत्रियों का समूह गठित किया था। मंत्री समूहों को तय मण्डलों का दौरा कर वहां की स्थिति, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर आम जन की सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जैसे अहम मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करनी थी।
मंत्री समूहों ने अपने मंडलों का दौरा किया। वहां की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा। आई रिपोर्टों पर मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाकर मंथन किया। मंत्रियों को सुझाव और अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री ने मंत्री समूहों के प्रभार वाले मण्डलों में तब्दीली कर दी है।
नवगठित मंत्री समूह
- गोरखपुर मंडल- मंत्री सुरेश खन्ना व राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, दिनेश खटीक
- वाराणसी मंडल- मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, राज्यमंत्री संजीव गौंड
- लखनऊ मंडल- मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह
- झांसी मंडल- मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर
- मेरठ मंडल- मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री बृजेश सिंह
- अलीगढ़ मंडल- मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, जसवंत सैनी
- सहारनपुर मंडल- मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी
- अयोध्या मंडल- मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री राकेश राठौर, रामकेश निषाद
- मुरादाबाद मंडल- मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, राज्यमंत्री संजय गंगवार
- आजमगढ़ मंडल- मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री सुरेश राही
- कानपुर मंडल- मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक
- चित्रकूट मंडल- मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अनूप प्रधान ‘बाल्मीकि’
- विंध्याचल मंडल मीरजापुर- मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण
- प्रयागराज मंडल- मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’
- बरेली मंडल- मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला
- आगरा मंडल- मंत्री आशीष पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी
- बस्ती मंडल- रवींद्र जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा
- देवीपाटन मंडल- दिनेश प्रताप सिंह (स्वतंत्र प्रभार), राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख