रायबरेली: जिले भर में मनाया गया ‘अमृत महोत्सव’, भारत माता के नारों से गूंजे विद्यालय

रायबरेली। जिले भर के विद्यालयों में आजादी महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही उत्सव के साथ में मनाया गया। विद्यालयों में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनका उद्घोष बच्चों की तरफ से किया। आरएसएम के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम संयोजक अनूप सिंह ने बताया कि विद्यालयों में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों …
रायबरेली। जिले भर के विद्यालयों में आजादी महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही उत्सव के साथ में मनाया गया। विद्यालयों में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनका उद्घोष बच्चों की तरफ से किया। आरएसएम के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम संयोजक अनूप सिंह ने बताया कि विद्यालयों में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई।
बच्चों ने अपने हाथों में भारत माता का चित्र, तिरंगा और स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव से संबंधित बैनर व सभी बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय के नारों के साथ ही झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा…’ गाते हुए गांवों का भ्रमण किया। अमावां ब्लॉक के जरैला, पडरक, मुजफ्फरपुर, पहाड़पुर, मन्चितपुर सहित अन्य विद्यालयों में आए हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी व अमर शहीद के परिवारों का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ओर से पलिया विद्यालय में समाजसेवी पूनम सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी, रितु चाहौन, राम गोपाल, मधु, प्रेरणा, सुनीता, रामेश्वरी और प्रवेश मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अमृत महोत्सव जन आंदोलन का रुप ले रहा है: प्रधानमंत्री मोदी