अयोध्या : फैजाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

अयोध्या : फैजाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को यहां जिला पंचायत सभागार में सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह की ओर से आलोक कुमार सिंह रोहित व रुदौली से भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस …

अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को यहां जिला पंचायत सभागार में सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह की ओर से आलोक कुमार सिंह रोहित व रुदौली से भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बार अध्यक्ष अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष महेंद्र दुबे,कोषाध्यक्ष  विकास श्रीवास्तव, महामंत्री सूर्य नारायण सिंह के साथ संयुक्त मंत्री एवं कार्यकारिणी के सदस्य सलाउद्दीन, आशीष तिवारी का अभिनंदन किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष मिश्र ने कहा कि इस जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, रिजवान, रामनेवल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –रामपुर: दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट पहुंचे पासपोर्ट अधिकारी, हुई गवाही