अगर आप भी कब्ज से हैं परेशान, तो अपनाएं यह घरेलू उपाय मिनटों में मिलेगा आराम

कब्ज (Constipation)आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं (Health problems) में से एक है। कब्ज होने से आप इस बात का भी संकेत लगा सकते है कि पाचन प्रक्रिया (Digestive process)सही और स्वस्थ तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके साथ ही बार-बार कब्ज होने का ये भी अर्थ है कि आपको अपने …
कब्ज (Constipation)आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं (Health problems) में से एक है। कब्ज होने से आप इस बात का भी संकेत लगा सकते है कि पाचन प्रक्रिया (Digestive process)सही और स्वस्थ तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके साथ ही बार-बार कब्ज होने का ये भी अर्थ है कि आपको अपने भोजन और खान-पान पर ध्यान देने की काफी आवश्यकता है। ज्यादा तर कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण आपकी भोजन की प्लेट में छिपा होता है।
क्यों होता है कब्ज?
• भोजन में आपके फाइबर का अभाव। यानी की आप रेशे युक्त भोजन कम खाते हैं या फिर आप खाते ही नहीं हैं।
• लोगों को हरी सब्जियां ना खाने कि वजह से भी कब्ज की समस्या होती है।
• मैदा से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करने वालों को भी कब्ज की समस्या रहती है।
• पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पाने वाले लोंगो को भी कब्ज की समस्या होती है।
• बहुत ऑइली और फास्ट फूड खाने से भी लोगों को कॉन्स्टिपेश की समस्या होती है।
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
कब्ज के घरेलू उपाय दो कैटिगरी में हैं। एक भोजन में बदलाव और दूसरा पेट जल्दी साफ करने के तरीके भोजन में क्या बदलाव करें जिससे कब्ज दूर हो?
• अगर आपको कब्ज है तो आप सबसे पहले पानी भरपूर मात्रा में पिएं और बाकी कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करे।
• सलाद और हरी सब्जियां अधिक खाएं।
• रात में गैस करने वाली चीजों का सेवन न करे। जैसे, चने, राजमा, छोले, उड़द, दाल मखनी, इत्यादि।
• रात के भोजन में खिचड़ी खाना सबसे सही विकल्प है।
• रात का भोजन के बाद आप तुरंत ना सोऐ आप कम से कम 30 मिनट वॉक करें और फिर सोने जाऐ।
पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे क्या हैं?
• आप मेथीदाना का सेवन करें। रात में आप एक चम्मच मेथीदाना को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह खाली पेट उस मेथी को पानी चबाकर खाएं और ताजा पानी पी लें। इससे आप का पेट साफ होगा।
• आप रात के भोजन के दो घंटे बाद एक गिलास दूध पिएं उससे आप का पेट साफ होगा।
• रात के भोजन के 1 घंटा बाद या फिर सोने से पहले आप गुनगुने पानी से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन कर ले। इससे सुबह आप का पेट साफ हो जाएगा।
• आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पिऐ। उससे आप का पेट साफ हो जाएगा।
पढ़ें-बारिश के मौसम में हेयर की ऐसे करें केयर, नहीं होगा बालों में फंगल इन्फेक्शन