बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव : अनिल कुमार अध्यक्ष, सुरेश मिश्रा बने महामंत्री, उपाध्यक्ष तृतीय पद पर मुकेश शुक्ला ने हासिल की जीत

Barabanki, Amrit Vichar : तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के वार्षिक चुनाव में अनिल कुमार दीक्षित ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर सुरेश मिश्रा और उपाध्यक्ष तृतीय पद पर मुकेश शुक्ला विजयी हुए। मंगलवार को तहसील बार सभागार में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 131 अधिवक्ता मतदाताओं में से 130 ने वोट डाला। इनमें तीन मत अवैध पाए गए। दोपहर 1:30 बजे से पांच चरणों में मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित को 50 वोट मिले।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानसिंह को तीन वोटों से हराया। मानसिंह को 47 वोट मिले। जगदंबा सिंह को 22 और वेद प्रकाश श्रीवास्तव को 9 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद पर सुरेश मिश्रा 53 वोट पाकर विजयी हुए। उन्होंने कमलापति तिवारी को 16 वोटों से हराया। अशोक उपाध्याय को 35 और लव कुमार पाठक को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष तृतीय पद पर मुकेश शुक्ला ने 91 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने लक्ष्मी नारायण यादव को 53 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में बदोसराय पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा और निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
तहसील बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर एकल नामांकन होने से कई पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे। जिनमें उत्तम सिंह कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार निगम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम प्रकाश यादव उपाध्यक्ष प्रथम, राघवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष द्वितीय, अमित कुमार त्रिवेदी संयुक्त मंत्री प्रशासन, गौरव प्रशांत शुक्ला संयुक्त मंत्री प्रवक्ता, संदीप कुमार दीक्षित संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, जबकि वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव और सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वहीं कनिष्ठ सदस्य पद पर आदित्य कुमार तिवारी, ओम कुमार, लवकेश कुमार शुक्ला, विनोद कुमार यादव, विनय कुमार सिंह और विपिन कुमार सिंह को निर्विरोध चुना जा चुका था।
यह भी पढ़ें :- राजस्व कर्मियों की मिलीभगत, वृद्धा की भूमि पर कब्जा : बहू ने संभाला मोर्चा, दर्ज कराई प्राथमिकी