काशीपुर: धामी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल निराशाजनक : यशपाल आर्य

काशीपुर, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए सरकार पर कई हमले किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस कमजोर नहीं है। जब-जब कांग्रेस आई है देश मजबूत हुआ है, लेकिन हमें एकजुट होने की …
काशीपुर, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए सरकार पर कई हमले किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस कमजोर नहीं है। जब-जब कांग्रेस आई है देश मजबूत हुआ है, लेकिन हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा के सौ दिन के कार्यकाल को निराशाजनक और दिशाहीन बताया। कहा भाजपा सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है।
शुक्रवार को नवचेतना भवन में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का स्वागत विधानसभा प्रत्याशी रहे नरेन्द्र चंद्र सिंह ने किया। आर्य ने कहा कि देश में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। जिस तरह प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नहीं है। देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा काशीपुर का स्वर्णिम काल रहा है। कांग्रेस को स्थापित करने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश को खंडित कर कमजोर करने और इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। देश की आजादी और निर्माण में सभी जातियों का रोल रहा है। नौ अगस्त से 15 अगस्त में पूरे देश में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। जिसमें कांग्रेस की विचारधारा संकल्प, नीतियों को जनता के बीच में ले जाया जाएगा। कहा 100 दिन में भाजपा सरकार असफल रही है। इन सौ दिनों में कोई भी कार्ययोजना, एजेंडा और विकास योजना को लागू नहीं किया जा सका है। प्रदेश सरकार कॉमन सिविल कोड की बात कर रही है। जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, पलायन की बात करनी चाहिए।
अग्निपथ योजना को लाकर काला कानून युवाओं पर थोपना चाहते हैं। इसे वापस किया जा जाना चाहिए। राजस्थान की घटना पर उन्होंने कहा देश में कहीं भी ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा जंगी ने किया। यहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, हरेंद्र सिंह लाडी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रभात साहनी, विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, चेतन अरोरा, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल, शफीक अंसारी, इंदर सिंह मौजूद रहे।

भाजपा सरकार के 100 दिन पर साधा निशाना
रुद्रपुर। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने भाजपा सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के पहले 100 दिन के कामकाज ने उत्तराखंड के हर तबके को पूरी तरह से निराश किया है। बड़े-बड़े विज्ञापनों में झूठ परोसा जा रहा है। फ्री राशन के नाम पर वोट लेकर सरकार बनते ही राशन मिलना तो दूर गरीबों का राशन कार्ड भी सरेंडर करने का फरमान जारी कर दिया। गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद भी गैरसैण में ग्रीष्मकालीन सत्र आहूत कराने में भाजपा सरकार विफल रही।
गणेश उपाध्याय ने कहा कि चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को ठीक न कर पाने के कारण मात्र एक महीने में 200 से अधिक श्रद्धालुओं को मौत हो चुकी है। प्रदेश में किसानों के गन्ने का भुगतान लम्बित चल रहा है।