हल्द्वानी: नगर निगम के 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

हल्द्वानी: नगर निगम के 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम प्रशासन की कड़ी कार्रवाई का दौर जारी है। शनिवार को भी अनुपस्थित कर्मचारियों की जांच हुई। इस दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। तत्काल प्रभाव से इनके वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने वार्ड 10 और वार्ड 37 में निरीक्षण …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम प्रशासन की कड़ी कार्रवाई का दौर जारी है। शनिवार को भी अनुपस्थित कर्मचारियों की जांच हुई। इस दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। तत्काल प्रभाव से इनके वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने वार्ड 10 और वार्ड 37 में निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सफाई नायकों से उपस्थित पंजिका मांगी। सफाई नायकों के पास उपस्थित पंजिका नहीं थी। इस पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नाराजगी जताई। जांच की तो पाया कि दोनों ही वार्डों में 12 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इसके बाद डॉ. कांडपाल ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया। डॉ. कांडपाल ने बताया कि अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों में वार्ड 10 में अनिल, सुरेश, अमित पाल, नवीन, अजय, सतीश और वार्ड 37 में अनिकेत, विजय, अंशू, संजय, महेश, विजय शामिल हैं।

फिर तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले
शनिवार को नगर निगम कार्यालय की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पता चला कि तीन कर्मचारी अनुपस्थित हैं। जबकि, शुक्रवार भी तीन कर्मचारी काम पर नहीं आये थे। उन्होंने स्वयं के अनुपस्थित रहने की सूचना भी नहीं दी थी। नजूल लिपिक ललिता सनवाल, लिपिक धीरज चंद्र और पत्रवाहक मोहन लाल अनुपस्थित पाये गये। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है।