रामपुर : ‘व्यापारी धूमधाम से मनाएं संगठन की स्वर्ण जयंती’

रामपुर : ‘व्यापारी धूमधाम से मनाएं संगठन की स्वर्ण जयंती’

रामपुर, अमृत विचार। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने व्यापारी सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने का बल दिया गया। कहा कि एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा, साथ ही कहा कि जनपद में व्यापार मंडल सभी तहसीलों, नगर पंचायतों में पूर्ण रुप से सक्रिय …

रामपुर, अमृत विचार। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने व्यापारी सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने का बल दिया गया। कहा कि एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा, साथ ही कहा कि जनपद में व्यापार मंडल सभी तहसीलों, नगर पंचायतों में पूर्ण रुप से सक्रिय है। व्यापार मंडल को वर्ष 2023 में 50 साल पूरे होने जा रहे है इसके उपलक्ष्य में संगठन की स्वर्ण जयंती एक जनवरी को मनाई जाएगी।

ज्वालानगर स्थित शिवांश होटल में सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापार मंडल स्वर्ण जयंती वर्ष में सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों में सम्मेलन आयोजित करेगा। व्यापारियों की शहीद गाथाएं, संघर्ष एवं सफलताएं, जेल यात्राओं का इतिहास, व्यापार मंडल का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री कपिल आर्य ने बनवारी लाल कंछल का फूल मालओं से स्वागत किया। इसके बाद सम्मेलन में बोलते हुए प्रांतीय महामंत्री कपिल आर्य ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल सभी तहसील और नगरों में सक्रिय है।

व्यापार मंडल ने जिला स्तर पर सभी व्यापारी, अधिकारी, पत्रकार और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नंबरों की टेलीफोन निर्देशिका छपवाई जा रही है जोकि शीघ्र प्रकाशित होगी। 31 दिसंबर तक व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती भव्यता के साथ मनाने की योजना है। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा स्वर्ण जयंती पर व्यापार मंडल का इतिहास कार्यों का विवरण की चार पुस्तकों का प्रकाशित किया जाएगा।

संगठन व्यापारियों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इसके अलावा ज्वालानगर के दुकानदारों को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर नए अधिकारी बेकसूर जनता को परेशान करके अभियान को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। यह सुनकर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जल्द ही व्यापारियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्ष उद्यमी सुभाष नंदा भइया जी ने की। संचालन विपुल गुप्ता ने किया।

सम्मेलन में यह रहे शामिल
उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किए गए एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, प्रदेश मंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, प्रदेश संगठनमंत्री उमेश सिंघल, सुभाष चंद्रा, विपुल गुप्ता, अब्दुल समद, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुनील कौशिक, छोटे लाल रस्तोगी, नवीन भाटिया, सरदार हरवंश तनेजा, सुदर्शन मदान, मुकेश चंद्र गुप्ता, जुबैर खां, कपिल गुप्ता, विनोद पाल, जाहिद अली, भगवत लोधी, हाजी पुत्तन, डीके अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, प्रशांत अग्रवाल, रोहित गुप्ता, सत्यम सक्सेना, मुनीष गुप्ता, हरीश अरोरा, बसंत प्रजापति आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर में धूल भरी आंधी दढ़ियाल में बारिश और खौद में पड़े ओले