बहराइच: NCC कैडेट्स ने पृथ्वी दिवस पर निकाली स्वच्छता रैली, सरयू बैराज तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

बहराइच: NCC कैडेट्स ने पृथ्वी दिवस पर निकाली स्वच्छता रैली, सरयू बैराज तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

बहराइच। मिहींपुरवा कस्बे में स्थापित नवयुग इंटर कॉलेज में संचालित एनसीसी कैडेट्सों ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पृथ्वी दिवस पर रैली का आयोजन किया। मिहींपुरवा कस्बे में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सरयू बैराज के तट पर सफाई अभियान चलाया। नवयुग इंटर कॉलेज मिहिपुरवा के प्रधानाचार्य …

बहराइच। मिहींपुरवा कस्बे में स्थापित नवयुग इंटर कॉलेज में संचालित एनसीसी कैडेट्सों ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पृथ्वी दिवस पर रैली का आयोजन किया। मिहींपुरवा कस्बे में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सरयू बैराज के तट पर सफाई अभियान चलाया।

नवयुग इंटर कॉलेज मिहिपुरवा के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र वर्मा और उप प्रधानाचार्य राममिलन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को निरंतर पॉलिथीन से फैल रही बीमारियां के बारे में बताया। कहा कि पशुओं को भी नुकसान हो रहा है, वहीं समाज को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पॉलिथीन पर रोक लगाने और कपड़े का थैला प्रयोग करने के लिए अपील की।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी सेकंड लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार , उप प्रधानाचार्य राममिलन, प्राध्यापक राजेंद्र प्रसाद, पवन कुमार वर्मा सहित सभी एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

पढ़ें- बाराबंकी: पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी