Jahangirpuri Violence: अब चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए MCD ने मांगे चार सौ जवान

Jahangirpuri Violence: अब चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए MCD ने मांगे चार सौ जवान

 नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में अब चलेगा बुलडोजर! एक्शन के लिए MCD ने  400 जवान मांगे हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के मामले में अब बुलडोजर ने एंट्री कर दी है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के लिए 20 और 21 अप्रैल को अभियान चलाने का …

 नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में अब चलेगा बुलडोजर! एक्शन के लिए MCD ने  400 जवान मांगे हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के मामले में अब बुलडोजर ने एंट्री कर दी है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के लिए 20 और 21 अप्रैल को अभियान चलाने का ऐलान किया है।

देश की राजधानी दिल्ली  के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुए उपद्रव के मामले में भी अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों की ओर से कराए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का ऐलान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- जहांगीरपुरी हिंसा: डिजिटल साक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर रही पुलिस