गौतम बुद्ध नगर: CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी बनाने का जल्द आएगा फैसला, 13 अप्रैल को खुलेगे टेंडर

गौतम बुद्ध नगर: CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी बनाने का जल्द आएगा फैसला, 13 अप्रैल को खुलेगे टेंडर

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का काम अब कभी भी शुरू हो सकता है। इसका फैसला 13 अप्रैल को हो जाएगा। फिल्म सिटी को सुभाष घई बनाएंगे या फिर एकता कपूर, या फिर अमेरिका आबूधाबी की कंपनी। यह बात का खुलासा बुधवार को यमुना अथॉरिटी में टेंडर खोले जाएंगे उसमें इसका खुलासा …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का काम अब कभी भी शुरू हो सकता है। इसका फैसला 13 अप्रैल को हो जाएगा। फिल्म सिटी को सुभाष घई बनाएंगे या फिर एकता कपूर, या फिर अमेरिका आबूधाबी की कंपनी। यह बात का खुलासा बुधवार को यमुना अथॉरिटी में टेंडर खोले जाएंगे उसमें इसका खुलासा हो पाएंगा।

आपको बतादें कि फिल्म सिटी निर्माण के लिए सुभाष घई, एकता कपूर समेत अमेरिका और आबूधाबी की कंपनियों ने टेंडर खरीदे थे। जिसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाले गए थे। यह फिल्म सिटी यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।

आपको बातदें की इन सुविधाओं से लैस होगी फ़िल्म सिटी यहां पर स्टूडियो, रिटेल मॉल, फ़िल्म इंस्टिट्यूट, इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल रेस्तरां, बैकलॉट सेट, एम्यूजमेंट पार्क, आवासीय मकान, ऑफिस, बैकलॉट वर्क शॉप, बैकलॉट ओपन एरिया, विला बनाए जाएंगे। यह फ़िल्म सिटी हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी, जानकारी के लिए बतादें कि जिसमें तकरीबन 5,500 करोड़ का खर्च आएगा।

CEO यमुना अथॉरिटी ने बताया कि साल 2024 तक प्रॉजेक्ट कम्पलीट करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका कमेटी ने निर्णय लिया है कि पहले फेज़ में फिल्म सिटी का निर्माण होना है फिर कमर्शियल विलास और अन्य चीजें, फ़िल्म से जुड़ी गतिविधियों को संचिलित किया जाए। उसके बाद में उससे जुड़ी अन्य काम को पूरा किया जाएगा।

आपको बतादें कि CBRI दुनिया की जानी-मानी सलाहकार कंपनी है, जिन्होनें फिल्म सिटी की डीपीआर तैयार किया है,CBRI ने यमुना अथॉरिटी को 15 खास प्रोजेक्ट सुझाए हैं। उसके मुताबिक हॉलीवुड की तर्ज पर बनने वाली फिल्म सिटी के लिए स्टेट ऑफ आर्ट स्टूडियो, आउटडोर सेट और शूटिंग विलेज बनाने होंगे। पोस्ट प्रोडक्शन के क्षेत्र में VFX स्टूडियो बनाए जाएंगे।

आपको बतादें कि यमुना अथॉरिटी के CEO डॉ अरुण वीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि फ़िल्म सिटी को हाइब्रिड मॉडल विकसित किया गया है। फिक्स्ड रेवन्यू का हर साल 5 फीसद ग्रोथ रहेगा। रेवन्यू जनरेट होने पर उसमें प्रीमियम, रेवेन्यू शेयर जो ज़्यादा होगा वो अथॉरिटी को मिलेगा। प्रोजेक्ट की कॉस्ट 30-40 साल में लागत निकलेगी, कन्सेशन पीरियड भी 40 साल से ज्यादा का रहेगा।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी से चोरी 128 मोबाइल दिल्ली, हैदराबाद और हरियाणा से बरामद