कानपुर: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ने खड़गपुर को पछाड़ा, देशभर में हासिल की पांचवीं रैंक

कानपुर: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ने खड़गपुर को पछाड़ा, देशभर में हासिल की पांचवीं रैंक

कानपुर। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ने आईआईटी खड़गपुर को पछ़ाड़ कर पांचवां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष ऑल इंडिया छठवीं रैंक थी, जबकि इस बार एक कदम आगे बढ़ गया है। सबसे ऊपर आईआईटी बांबे है। दुनिया भर में मैसच्यूसेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की नंबर वन रैंक है, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ …

कानपुर। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ने आईआईटी खड़गपुर को पछ़ाड़ कर पांचवां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष ऑल इंडिया छठवीं रैंक थी, जबकि इस बार एक कदम आगे बढ़ गया है। सबसे ऊपर आईआईटी बांबे है। दुनिया भर में मैसच्यूसेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की नंबर वन रैंक है, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड दूसरे और तीसरे पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी है।

आईआईटी कानपुर को यह उपलब्धि शिक्षा, शोध और जर्नल के प्रकाशन में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हासिल हुई है। उसका कुल स्कोर 36.4  है, जबकि खड़गपुर के 28.3 स्कोर आए हैं। आठवें नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली है, जिसकी 501 रैंक है। देश भाफ में नौवें नंबर पर 561 रैंक के साथ जेएनयू है।

आईआईटी हैदराबाद की दसवीं, सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी ग्यारहवीं, जाधवपुर यूनिवर्सिटी बारहवीं, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबद तेरहवीं रैंक है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो.अभय करंदीकर ने बताया कि क्यूएस रैंकिंग में अकादमिक के साथ ही छात्र फैकल्टी अनुपात, स्टाफ की संख्या, स्टार्टअप आदि को देखा जाता है। कानपुर का अकादमिक  अच्छा रहा, जबकि कई रिसर्च पेपर पब्लिश किए गए हैं।

देश भर की यूनिवर्सिटी व संस्थानो की रैंक

संस्थान                          2022     2021   2020

  • आईआईटी बांबे                    177       172     152
  • आईआईटी दिल्ली                 185       193    182
  • आईआईएससी बेंगलुरु           186      185    184
  • आईआईटी मद्रास                  255      275     271
  • आईआईटी कानपुर                277      350     291
  • आईआईटी खड़गपुर              395       314    281
  • आईआईटी रुड़की                400       383    383

यह भी पढ़ें; संभल: IPL में सट्टा लगाते 5 लोग गिरफ्तार, ऑनलाइन एप्स से लगाते थे सट्टा

ताजा समाचार

CSU: विदेशों में ज्योतिष और वेद पढ़ाएगा संस्कृत विश्वविद्यालय, महाकुंभ के दौरान विदेशी नागरिकों और शिक्षकों ने किया था मांग
कानपुर में पोस्टमार्टम न कराने की बात पर विवाद...समझाने पर भी नहीं माने परिजन, सिपाही से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, 23 पर FIR
कानपुर में मदद करने की बात के बाद कहासुनी...दबंगों ने भाइयों को पीटा, पत्थर मारकर किया घायल, रुपये-चेन लूटकर हो गए फरार
क्या BJP में सच बोलना अपराध है... भाजपा ने विधायक डॉ चिंतामणि को दिया नोटिस, तो कांग्रेस ने कसा तंज
बिजनौर : अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा गुलदार की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में लड़की के भाई ने दुष्कर्म आरोपी को मारा चाकू...ईंट से भी सिपर किया हमला; लोगों के दौड़ाने पर हमलावर भागे