हरदोई: मंडी में अधिकारियों की गाड़ियां चेक करना पड़ा महंगा, दो सपा नेता गिरफ्तार

हरदोई। सपा कार्यकर्ताओं की ओर से ईवीएम रखवाली के नाम पर अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने के प्रकरण में वीडियो क्लिप के आधार पर दो सपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताते चलें मतगणना से 1 दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल …
हरदोई। सपा कार्यकर्ताओं की ओर से ईवीएम रखवाली के नाम पर अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने के प्रकरण में वीडियो क्लिप के आधार पर दो सपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बताते चलें मतगणना से 1 दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल जाने वाले सभी सरकारी वाहनों को बिना चेक किए अंदर नहीं घुसने दिया था इसी क्रम में अधिकारियों के वाहनों की भी तलाशी ली गई थी इस बार इस दौरान अधिकारियों को उनकी गाड़ी के नीचे सपा नेताओं की ओर से उतार दिया गया था।
मतगणना के बाद इस प्रकरण पर जिला प्रशासन गंभीर हुआ और उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की ठान ली। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी के ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात 100 सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने निषाद पार्टी के नेता पूर्व में सपा नेता संजय कश्यप व परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’ को गिरफ्तार किया है।
सपा नेता परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’ प्रदेश सचिव मुलायम यूथ ब्रिगेड व संजय कश्यप पूर्व में प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नेताओं सहित अज्ञात 100 सपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की गाड़ियां चेक की थी। पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां चेक करते हुए सपाइयों ने हुड़दंग किया था। पुलिस ने चिन्हित कर दो आरोपियों संजय कश्यप व परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’ को गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि हाल ही में संजय कश्यप ने निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पार्टी में शामिल कराया था। भाजपा गठबंधन में जुड़ी निषाद पार्टी में जाने के बावजूद भी संजय कश्यप को जेल जाना ही पड़ गया। दो नेताओं की गिरफ्तारी से सपा के अन्य कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 09 मार्च को अज्ञात लोगों ने मंडी में प्रशासन की गाड़ियां रोक कर चेक की थी। जिसमें अपर जिलाधिकारी के ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दो सपा कार्यकर्ताओं को पहचान कर संजय व परिवेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पढ़ें- लखनऊ: प्रयोग हो चुके खाद्य तेल के निस्तारण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आयुक्त से मांगा जवाब