बरेली: मन से किसी के लिए गलत विचार लाना हिंसा: विनोद

बरेली: मन से किसी के लिए गलत विचार लाना हिंसा: विनोद

बरेली,अमृत विचार। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवाग्राम आश्रम वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व महामंत्री विनोद ने ‘अहिंसा की अहमियत विषय’ पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार हैं। अहिंसा का अर्थ मारना या लड़ाई झगड़ा …

बरेली,अमृत विचार। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सेवाग्राम आश्रम वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व महामंत्री विनोद ने ‘अहिंसा की अहमियत विषय’ पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार हैं।

अहिंसा का अर्थ मारना या लड़ाई झगड़ा करना ही नहीं है बल्कि मन से भी किसी के लिए गलत विचार लाना हिंसा है। कार्यक्रम में विकल्प संस्था के अध्यक्ष राज नारायण और संस्था के कुछ स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या डॉक्टर अनुपमा मेहरोत्रा ने की।

सुधा गुप्ता, सोनिया हुसैन, मीनू गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ कनकलता सिंह, डॉ रुचि गुप्ता, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ अनामिका कौशिवा उपस्थित रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पाठक ने सभी का धन्यवाद दिया। संचालन मीनू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्राओं ने सहभागिता की।

ये भी पढ़ें-

बरेली: छेड़छाड़ के आरोपी बना रहे समझौते का दबाव