अयोध्या: चुनावी रण में सुरों का गजब संग्राम, यूपी में का बा से लेकर खेला होबे तक की धूम

अयोध्या। इस बार विधानसभा चुनाव के रण में सुरों का भी अनोखा संग्राम छिड़ा है। भाजपा हो या सपा, कांग्रेस या बसपा सभी दल इलेक्ट्रानिक माध्यमों के जरिये जनता के दिल में उतरने की कोशिश में जुट गए हैं। गानों के बोल में पार्टी के बड़े नेता हैैं तो स्थानीय उम्मीदवार-दावेदार भी। इंटरनेट मीडिया लोकप्रिय …
अयोध्या। इस बार विधानसभा चुनाव के रण में सुरों का भी अनोखा संग्राम छिड़ा है। भाजपा हो या सपा, कांग्रेस या बसपा सभी दल इलेक्ट्रानिक माध्यमों के जरिये जनता के दिल में उतरने की कोशिश में जुट गए हैं। गानों के बोल में पार्टी के बड़े नेता हैैं तो स्थानीय उम्मीदवार-दावेदार भी। इंटरनेट मीडिया लोकप्रिय हो रहे इन गानों में एक दूसरे पर हमला भी है और अपनी उपलब्धि भी।
कांग्रेस बुआ, बबुआ और बाबा को घेर रही है तो भाजपाई ‘आएंगे तो योगी ही….’ को वायरल कर रहे हैं। सपा ने ‘खेला होइबे’ की तर्ज पर ‘खदेड़ा होइबे’ का नारा बुलंद किया है तो ‘बसपा निश्चित है जीत हमारी’ का गीत सुना रही है। वर्चुअल प्रचार के इस दौर में कौन किस गाने के साथ जनता के बीच में है।
शुरूआत नेहा के यूपी में का बा से
चुनावी रण में सुरों के संग्राम का आगाज प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा चर्चित गीत से हुई। सूबे के सरकार पर तीखे व्यंग्य बाण के साथ इस गीत के चलते नेहा को काफी ट्रोल भी किया गया। इसके बाद उन्होंने अब यूपी में का बा का दूसरा और तीसरा पार्ट भी लांच कर दिया है। पहले गीत में उन्होंने ‘ बाबा के दरबार बा, खतम रोजगार बा, हाथरस के निर्णय जोहत लरकी के परिवार बा, कोरोना से लाखन मरि गईल, टिकथी नोचत कुकुर बिलार बा से गहरा तंज कसा। इस गीत में उन्होंने चौकीदार कह कर प्रधानमंत्री को भी घेरा है। पार्ट तीन में भी उन्होंने गौशालाओं की दशा और मा लीचिंग को लेकर प्रहार किया है।
‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’
भाजपा की ओर से जारी दर्जनों गीतों में दिनेश लाल निरहुआ का गीत ‘चाहे जितना जोर लगा लो, आएंगे तो योगी ही…’ धूम मचा रहा है तो कन्हैया मित्तल के गीत ‘जो राम को लाएं है, हम उनको लाएंगे, यूपी में अब हम घर-घर भगवा फहराएंगे’ भी। इसके जरिये राम मंदिर के निर्माण का श्रेय देकर वोट सहेजा जा रहा है। ‘योगी बाबा बड़े लड़इया’ के बोल के साथ आल्हा से भाजपा बुंदेलखंड के लोगों को लुभा रही है तो अनामिका जैन अंबर का ‘काये कि यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा…’ भी तेजी से हिट हो रहा है।
सांसद रवि किशन का गीत ‘यूपी में सब बा’ भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें गोरखपुर का विकास भी फोकस किया गया है। भाजपा ने आधिकारिक रूप से ‘यूपी में इ बा’ बोल से गीत भी जारी कर दिया है और पार्टी कार्यकर्ता इन गीतों को कालरट्यून के साथ रिंगटोन भी बना रहे हैं। प्रदेश के आगे बढ़ाने के सपने वाले गीत ‘बोले सबका मन यूपी नंबर वन’ को भी भाजपा कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन की कालरट्यून बना ही रहे हैं, जनता को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
खेला होबे की तर्ज पर खदेड़ा होबे
समाजवादी पार्टी पश्चिम बंगाल के चुनाव में सुपरहिट रहे नारे ‘खेला होबे’ की तर्ज पर अपने प्रचार अभियान को धार दे रही है। ‘अबकी चुनाव में हमरे वोटन क अइसा रेला होइबे, खदेड़ा होइबे, मुंह के बल बीजेपी गिरिहें, अंत ये सारा झमेला होइबे, खदेड़ा होइबे खेला होइबे’ गीत को सपाई सभी को भेज रहे हैैं। अपने अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैैं, शेयर कर रहे। इस गीत में सपा सरकार ने बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है।
इसके अलावा ‘यूपी का जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश’ और ‘अखिलेश यादव बोल रहा हूं’ गीत के जरिये सपा कार्यकर्ता वोटर से अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। इसके अलावा सपा कार्यकर्ता ‘यूपी में साइकिल चलेगी नहीं, किसी की दाल गलेगी, समाजवाद को मिलेगा बहुमत अखिलेश यादव को जीत मिलेगी’ को भी लोगों तक पहुंचा रहे हैैं। इन गीतों को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर पोस्ट करने के साथ वह अपने मोबाइल की ङ्क्षरग टोन बना ही रहे हैैं, डाउनलोड कराकर समर्थक मतदाताओं से कालर ट्यून भी बनवा रहे हैैं।
अब चली न गुंडागर्दी..न ही भ्रष्टाचार मनमर्जी
अबकी न चली न गुंडागर्दी…न ही भ्रष्टाचार मनमर्जी’, ‘हे भइया अबकी बीएसपी के जितइहा…बहन माया के सीएम बनइहा हो’ जैसे गीत इंटरनेट मीडिया पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा खूब वायरल किए जा रहे हैं। इन गीतों के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं तो पार्टी भी वर्चुअल प्रचार के इस दौर में वीडियो संदेश के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रही है। पार्टी की ओर से कुछ वर्ष पहले ही गीत तैयार करा लिए गए। अब इन गीतों की सीडी बनाकर सभी जिलों को भेजी गई है। जिलों से यह सीडी विधानसभा क्षेत्रों को भेजी जा रही है। इसे विभिन्न चौराहों पर बजाया जाएगा। बसपा की प्रचार गाडिय़ों में भी ये गीत बजाए जाएंगे। इनमें से एक गाना ‘अब करो विजय की तैयारी, निश्चित है जीत हमारी’ को कार्यकर्ता खूब साझा कर रहे हैं।
वोट दिया नादानी मा, गई भैंसिया पानी मा
‘सब जन हैं हैरानी मा, अरे घाटा लाग किसानी मा, वोट दिया नादानी मा, गई भैंसिया पानी मा, बुआ के पीछे बबुआ आवें, बबुआ जावें बाबा आवें, 32 साल जो नोचे-खावें, हाए ददई-हाय अम्मा, ओ यूपी झोंके चूल्हा मा-यूपी झोंके चूल्हा मा।’ कांग्रेस ने 4 मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो से प्रचार शुरू कर दिया है। उसके सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
वीडियो में समाचार पत्रों की कटिंग के साथ कांग्रेस ने प्रदेश में अव्यवस्था का हवाला देकर तंज कसा है। हाथरस कांड के साथ उन्नाव दुष्कर्म और गोदी में बेटी को लेकर जा रहे पिता की इंस्पेक्टर के हाथों पिटाई की फुटेज है तो लखीमपुर खीरी में किसानों को वाहन से कुचले जाने का भी। सीतापुर में प्रियंका गांधी वाड्रा को रोके जाने और पुलिस से उनकी नोकझोंक भी वीडियो में है। वीडियो आखिर में प्रियंका पर फोकस है और गीत के बोल हैं, ‘यूपी मांगे आपन बेटी जे समझे सबकी पीर’।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आपका वोट किसी और ने डाला तो फिक्र न करें, बूथ पर मांगिये टेंडर मतदान का हक