पुलिस के हाथ लगे बैंक अधिकारी की हत्या के अहम सुराग, तीन लोगों के शामिल होने की संभावना

रायबरेली। बीते सप्ताह बैंक ऑफ बड़ौदा डीह के सहायक प्रबंधक की हत्या का राज खुलने वाला है। पुलिस को हत्यारों का अहम सुराग मिला है। पुलिस की अब तक की छानबीन में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। कानपुर में चकेरी के भवानीनगर, देहली सुजानपुर …
रायबरेली। बीते सप्ताह बैंक ऑफ बड़ौदा डीह के सहायक प्रबंधक की हत्या का राज खुलने वाला है। पुलिस को हत्यारों का अहम सुराग मिला है। पुलिस की अब तक की छानबीन में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
कानपुर में चकेरी के भवानीनगर, देहली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश पाल बीओबी की डीह शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह मिल एरिया के श्याम नगर में किराए के मकान में रहते थे। 11 जनवरी की रात उनकी घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। गोली पिस्टल से चलाई गई थी।
एसपी श्लोक कुमार ने एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमें छानबीन के लिए लगाई हैं। छह दिन की पड़ताल के दौरान पुलिस ने बैंक अधिकारी के करीबियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की। जय प्रकाश के साथ ही संदिग्धों की भी काल डीटेल रिपोर्ट निकाली गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले गए। इसके चलते पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने आरोपितों की सारी जानकारी जुटा ली है।
सूत्र बताते हैं कि बैंक अधिकारी से लखनऊ में भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए थे। यह सौदा जय प्रकाश के साथ रोज उठने-बैठने वाले ही करा रहे थे। बाद में रुपयों को लेकर विवाद हो गया। इसी में उनकी हत्या कर दी गई। अभी तक तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। कुछ को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में अहम सुराग मिले हैं। अभी तक तीन लोगों के इस वारदात में शामिल होने का पता चला है। पूछताछ और छानबीन जारी है। -श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक
पढ़ें- होंडुरास की राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी कमला हैरिस