जल शक्ति मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप

जल शक्ति मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप

लखनऊ। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कितने साल बीत गए हैं, सिंचाई विभाग की बड़ी-बड़ी योजनाओं और परियोजनाओं को लोगों (विपक्षियों) ने धरती पर उतारने का प्रयास नहीं किया। भाजपा सरकार में सिंचाई परियोजनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। जलशक्ति मंत्री ने लोकभवन में …

लखनऊ। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कितने साल बीत गए हैं, सिंचाई विभाग की बड़ी-बड़ी योजनाओं और परियोजनाओं को लोगों (विपक्षियों) ने धरती पर उतारने का प्रयास नहीं किया। भाजपा सरकार में सिंचाई परियोजनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। जलशक्ति मंत्री ने लोकभवन में पत्रकारवार्ता कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सरयू नहर परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कल प्रदेश और भारत के लिए बड़ा दिन था। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत हर खेत तक पानी पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में इस योजना की घोषणा की थी। प्रदेश में चार बड़ी योजनाएं लंबित थी, जिन्हें शुरू करने का काम शुरू कराया गया। जब योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ समीक्षा कर सात हजार आठ सौ करोड़ की परियोजना को बढ़ाकर नौ हजार 802 करोड़ किया।

इन परियोजना के माध्यमों से 14 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित की जाएगी। ये योजना सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के नाम से जाना जाती है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को इस परियोजना को जनता को समर्पित कर दिया है। इसमें कुल पांच नदियों को एक साथ जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना से कुल 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे। मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग बैठे-बैठे चिड़िया उड़ा रहे हैं। मैं विपक्ष के पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान करता हूं लेकिन उनके आरोप बड़े निचले स्तर पर उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-सहकारिता की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा अधिवेशन : डॉ. उदय जोशी