अमरोहा: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

अमरोहा: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मारपीट करने वाले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम लगाया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विधायक व पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में मंगलवार को बच्चों के विवाद में …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मारपीट करने वाले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम लगाया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विधायक व पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में मंगलवार को बच्चों के विवाद में रणवीर सिंह पुत्र रामसरन व तेजपाल पुत्र महिलाल के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।

लेकिन गुरुवार को नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साये परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अलीगढ़ लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रद्धा ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।

उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए जाम को खुलवा दिया। ग्रामीणों के हंगामे और जाम लगने के कारण घंटों तक लोग परेशान रहे। जाम की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को घटनास्थल पर बुला ली गई।

मंगलवार को गांव शाहपुर कला में दो पक्षों में विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया था। पीड़ित परिवार को समझा कर एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है। महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक

दो-तीन दिन पूर्व ग्राम शाहपुर कला में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष घायल हो गया था। इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। घायल के परिजनों ने उपचार कराने की मांग की थी। उपचार के लिए घायल को मेरठ भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। -श्रेष्ठा ठाकुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर