अमरोहा: करंट की चपेट में आकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बहन भाइयों के साथ घर में खेल में खेलते समय मासूम ने बिजली का तार पकड़ लिया। उसके शरीर में करंट दौड़ गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बहन भाइयों के साथ घर में खेल में खेलते समय मासूम ने बिजली का तार पकड़ लिया। उसके शरीर में करंट दौड़ गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
यह घटना हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जेबडा की है। यहां निवासी कलुआ का पांच वर्षीय बेटा वेदांत रविवार की सुबह दस बजे अपनी दो बहन व बड़े भाई के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते समय वेदांत ने घर में लटक रहे बितली के तार को छू लिया। जिससे उसके शरीर में करंट दौड़ गया।
करंट से मासूम बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत मासूम को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मासूम वेदांत को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो घर में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों और व्यापारियों के साथ की बैठक, उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा