शाहजहांपुर: अब महिलाओं ने किया चर्चित अंधायुग नाटक का मंचन

शाहजहांपुर: अब महिलाओं ने किया चर्चित अंधायुग नाटक का मंचन

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कृभको फर्टिलाइजर्स नगर में महिला रामलीला के बाद प्रगति महिला क्लब के तत्वावधान में डॉ. धर्मवीर भारती के चर्चित नाटक अंधा युग का मंचन किया गया। महिला क्लब की अध्यक्ष किरन सिंह की इस परिकल्पना और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, त्रिपुरा से प्रशिक्षित आलोक सक्सेना के निर्देशन में 35 महिलाओं की टीम ने …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कृभको फर्टिलाइजर्स नगर में महिला रामलीला के बाद प्रगति महिला क्लब के तत्वावधान में डॉ. धर्मवीर भारती के चर्चित नाटक अंधा युग का मंचन किया गया। महिला क्लब की अध्यक्ष किरन सिंह की इस परिकल्पना और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, त्रिपुरा से प्रशिक्षित आलोक सक्सेना के निर्देशन में 35 महिलाओं की टीम ने नाटक का मंचन किया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हनुमान मंदिर के नाम बाबू अली ने दान की एक बीघा जमीन

अंधा युग नाटक मूलत: महाभारत युद्ध के अंतिम दिन की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिसमें कौरवों की मृत्यु हो जाने पर गांधारी भगवान को शाप दे देती हैं। नाटक का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृभको प्रबंध निदेशक रवि कुमार चोपड़ा, सुमन चोपड़ा, यूनिट प्रमुख वीके सिंह, अध्यक्ष किरन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नाटक मंचन में सोनिका कुलश्रेष्ठ ने श्रीकृष्ण, चंदा रॉय ने अर्जुन और कृपाचार्य, कनू गौड़ ने दुर्योधन, अलका कटियार ने बलराम, विजय लक्ष्मी मिश्रा ने धृतराष्ट्र, चंचल शर्मा ने विदुर, दीपा नियोगी ने गांधारी, पुष्पा संह ने संजय के किरदार निभाए। इनके अलावा विनीता सिंह, वंदना श्रीवास्तव, विशाखा बरुआ, लक्ष्मी रेड्डी, नूतन सिंह, ज्योति देव, पिंकेश कुशवाहा, दीक्षांत सक्सेना, काव्या रॉय, कविता झा, प्रतिमा सिंह, बबिता शर्मा, मीना वर्मा, नीतू झा, संस्कृति, सुहाना, अनुष्का सिंह, आर्या मिश्रा, रिया तिवारी,रेनू तिवारी, अभिज्ञान सिंह आदि ने भी भूमिकाएं निभाईं।

नाटक की मंचीय, ध्वनि, संगीत, रूप सज्जा, वेशभूषा समेत अन्य व्यवस्थाओं में वत्सल प्रकाश, मनीष मुनि, महेश शर्मा, चंदा रॉय, सोनिका कुलश्रेष्ठ, सुनैना शर्मा, पल्लवी शर्मा, सोनी शर्मा, एनके गर्ग, एसबी सिंह, नीरज अग्रवाल, हितेश कुलश्रेष्ठ आदि का सहयोग रहा |

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: आदिपुरुष मूवी के विरोध में प्रदर्शन, फूंका पुतला

ताजा समाचार

Kanpur में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने गए छात्रों के मोबाइल चोरी: चोरों ने परीक्षा केंद्र के पास खड़ी गाड़ियों के ताले तोड़े, FIR दर्ज
लखीमपुर खीरी: बाइक सवारों ने युवक का किया अपहरण, हरियाणा से लौट रहा था घर
नैनीताल ने उत्तराखंड गुड गवर्नेंस अवॉर्ड्स में पांचों श्रेणियों में रचा इतिहास 
Kanpur: तेज रफ्तार ईको कार डंपर में घुसी, चालक की मौत, एक घायल, रास्ते में झपकी आने से हुआ हादसा
बाराबंकी तक मेट्रो रेल के सपनों को लगें पंख : एससीएसटी आयोग अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, राजधानी के सबसे करीबी जिले को मंजूरी का इंतजार 
कासगंज में महिला ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलता देख परिवार के उड़ गए होश