शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
3.jpg)
शाहजहांपुर/निगोही, अमृत विचार: मिश्रीपुर गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था और शादी की बातचीत चल रही थी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव भडेरी निवासी 25 वर्षीय देव कुमार अपने दोस्त गौरव के साथ रविवार की शाम निगोही बाजार आया हुआ था। दोनों लोग रात आठ बजे निगोही से सिंधौली बाइक से वापस जा रहे थे। मिश्रीपुर गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार देव कुमार व गौरव घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर निगोही पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
इलाज के दौरान देव कुमार की मौत हो गयी। घायल गौरव का उपचार चल रहा है। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मृतक देव कुमार के परिवार वाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक देव कुमार के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां का नाम वीरावती है। उसकी एक बहन की शादी हो गयी और दो बहनें छोटी हैं। परिवार वालों ने बताया कि शादी की बातचीत चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तीन महीने में मिले 2513 नए क्षय रोगी, इलाज के लिए ग्राम प्रधानों को दिए गोद