Kanpur: सम्मेलन और प्रदर्शनी लगा सरकार की उपलब्धि बताएंगे भाजपाई, इतने दिनों तक शहर में चलेगा विशेष अभियान...

Kanpur: सम्मेलन और प्रदर्शनी लगा सरकार की उपलब्धि बताएंगे भाजपाई, इतने दिनों तक शहर में चलेगा विशेष अभियान...

कानपुर, अमृत विचार। योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा सरकार की उपब्धियां बताने के लिये लोगों के घर-घर तक जायेगी। विशेष अभियान के तहत पदाधिकारी बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रेस वार्ता, बाइक रैली, विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी आदि करेंगे। इसको लेकर सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक की। क्षेत्रीय कार्यालय में उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों के साथ अभियान की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेसवार्ता करेंगे। 27 मार्च को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभाओं में जनप्रतिनिधि प्रेस वार्ता करेंगे। इसके साथ 25-27 मार्च को योजनाओं की प्रदर्शनी एवं लाभार्थी मिलन होगा। जिसमें वन जिला, वन प्रोडक्ट स्टॉल, निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा एवं योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिससे जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसी तरह  घर-घर संपर्क अभियान के तहत 28, 29 व 30 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाएंगे। 30 मार्च को मन की बात कार्यक्रम होगा। 

विकास गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम 

प्रकाश पाल ने कहा कि 14 अप्रैल तक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी होगी।  जिला स्तर पर बाइक रैली एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन होंगे। महिला जनसंपर्क अभियान,  ग्राम व वार्ड स्तर पर संपर्क कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है इसी इसी दिन घर-घर संपर्क अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। 14 अप्रैल को सभी बूथों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित की जायेगी और उनके विचारों पर गोष्ठी का आयोजन होगा। बैठक में भाजपा महिला आयोग की सदस्य एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, अनूप अवस्थी, आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, पवन पांडे आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: विदेश की नौकरी के लिए बनेगी विशेष डेस्क, सेवायोजन विभाग जर्मनी, जापान व इजराइल के लिए ले रहा आवेदन

 

ताजा समाचार

सिल्वर अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग, 07 टू व्हीलर और 04 कारें जली :  6 लोग सुरक्षित निकाले गए
बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस हमारे साझा इतिहास का प्रमाण: PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लेखा पत्र
रामजीलाल सुमन के आवास हुए हमले के विरोध में पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में दिखेगा आदर्श गौरव का नया अवतार, देखें क्या बोले एक्टर
Bareilly: पांच साल में बरेली मल्टी इंडस्ट्रियल व कमर्शियल गतिविधियों का होगा केंद्र
25 करोड़ पार हुई भारत में 5G यूजर्स की संख्या, गांव में भी बेहतर हुई कनेक्टिविटी