Rampur By Election Result : आजम खान के गढ़ रामपुर में पलट गई बाजी, भाजपा जीती

Rampur By Election Result : आजम खान के गढ़ रामपुर में पलट गई बाजी, भाजपा जीती

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर लोकसभा  सीट के उपचुनाव का परिणाम आ गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए समाजवादी पार्टी को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने 42048 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर लोकसभा  सीट के उपचुनाव का परिणाम आ गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए समाजवादी पार्टी को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने 42048 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सूचना मिलते ही मंडी समिति के बाहर हजारों की तादात में लोग पहुंच गए। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत होने के बाद अभी प्रशासन ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है। चुनाव आयोग से प्रमाण पत्र आते ही सौंपा जाएगा। मंडी स्थल पर मतगणना कार्य संपन्न होने के साथ ही। लोग वोटों की गुणा भाग में लगे हुए हैं।

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी को जीतने पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत

ये भी पढ़ें : Rampur By Election Result : रामपुर में सपा को झटका, 27 हजार वोटों से भाजपा जीत की ओर

12:55 PM : रामपुर में भी बीजेपी की बढ़त
रामपुर में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने जबरदस्त वापसी की है। घनश्याम ने अब तक 6660 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां आजम खान समर्थक सपा उम्मीदवार असीम रजा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

 

12:548 PM : रामपुर में बीजेपी 6872 वोटों से आगे
रामपुर में बीजेपी ने फिर बाजी पलट दी है। यहां बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने बढ़त बनाई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक सपा के असीम रजा को 271719, बीजेपी के लोधी को 278591 वोट मिले हैं।

12:35 PM : रामपुर में अब तक के मतणना आंकड़े इस प्रकार
पार्टी प्रत्याशी                                      मिले वोट                       प्रतिशत
सपा आसिम राजा                               243719                         48.45
भाजपा घनश्याम सिंह लोधी                  249100                          49.52
संयुक्तसद हरी प्रकाश आर्य                   2898                              0.58
निर्दल इम्तियाज                                   911                               0.18
निर्दल कपिल मुनि                                1868                              0.37
निर्दल शिवप्रसाद                                   1351                              0.27
नोटा नोटा 3216 0.64

  • रामपुर में भी लगातार बढ़त बनाए हुए सपा प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। अब भाजपा के घनश्याम लोधी 5381 वोटों से आगे हैं।

12:25 PM : रामपुर में सपा को झटका, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम 3100 वोटों से आगे
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को झटका लगा है। अभी तक 15 हजार तक की लीड लेकर एकाएक उन्हें भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने पीछे कर दिया है। घनश्याम अब 3100 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा के घनश्याम सिंह को 245079 वोट मिले हैं तो सपा के आसिम राजा को 241979 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी एकदम 3100 वोटों से आगे बढ़ गए हैं।

पिछड़ने के बाद सुस्त खड़े सपा प्रत्याशी आसिम राजा

12:15 PM : रामपुर में अब तक के मतणना आंकड़े इस प्रकार
पार्टी प्रत्याशी                                     मिले वोट                     प्रतिशत
सपा आसिम राजा                            223575                          49.17
भाजपा घनश्याम सिंह लोधी               222027                          48.83
संयुक्तसद हरी प्रकाश आर्य               2621                               0.58
निर्दल इम्तियाज                               814                                 0.18
निर्दल कपिल मुनि                            1614                                0.35
निर्दल शिवप्रसाद                              1174                                 0.26

  • सपा के आसिम राजा अभी 1548 वोटों से आगे हैं। बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी लगातार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

12:02 PM : आसिम राजा को झटका, एक साथ कम हुई चार हजार की लीड
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को झटके वाली खबर है। उनकी लीड एक साथ चार हजार घटी है। एक साथ करीब चार हजार वोटों की बढ़त कम हुई है। आसिम को 220687 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के घनश्याम को 216730 वोट मिले हैं। अब आसिम 3957 वोटों से आगे हैं। इससे पहले की गिनती में आसिम भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से करीब 15 हजार वोटों से आगे हुए थे। फिर यह लीड घटकर सात हजार पर आ गई थी। लेकिन अब 3957 पर आ गई है। अब भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी लगातार वोटों में बढ़त बना रहे हैं।

11:55 AM : रामपुर में सपा के आसिम राजा की बढ़त घटी, अब 7587 से आगे, भाजपा को राहत
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की बढ़त एकाएक घटी है। एक साथ करीब छह हजार वोटों की बढ़त कम हुई है। आसिम को 207181 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के घनश्याम को 199594 वोट मिले हैं। अब आसिम 7587 वोटों से आगे हैं। इससे पहले की गिनती में आसिम भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। इस तरह छह हजार वोटों की बढ़त एक साथ कम हुई है। जोकि भाजपा प्रत्याशी के लिए राहत की खबर हो सकती है।

11:40 AM : रामपुर में सपा के आसिम राजा की बढ़त घटी, अब 12494 से आगे
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की बढ़त एकाएक घटी है। एक साथ करीब तीन हजार वोटों की बढ़त कम हुई है। आसिम को 189424 वोट मिले हैं जबकि 176930 वोट मिले हैं। अब आसिम 12494 वोटों से आगे हैं। इससे पहले की गिनती में आसिम भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से करीब 15 हजार वोटों से आगे थे। इस तरह तीन हजार वोटों की बढ़त एक साथ कम हुई है।

11:30 AM : सपा के आसिम राजा की बढ़त बरकरार 15409 वोटों से आगे
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में यहां समाजवादी पार्टी के आसिम राजा की बढ़त बरकरार है अब 15409 वोटों से आगे हो गए हैं।

10:48 AM : रामपुर में सपा ने बढ़त मजबूत की
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में यहां समाजवादी पार्टी के आसिम राजा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के बीच सीधी टक्कर हो रही है। सपा के आसिम राजा 10044 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा पिछड़ गई है।

  • आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12439 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9827 वोट मिले सपा के आसिम राजा 2612 वोटों से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक सपा के आसिम राजा को अभी तक 160577 तो भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 150533 वोट मिले हैं। इस तरह अभी तक सपा के आसिम राजा 10044 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • पांचवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12849 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 10592 वोट मिले सपा के प्रत्याशी आसींद राजा 2257 वोटों से आगे हैं।
  • तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा को 10325 जबकि भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 13221 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 2896 वोटों से आगे थे।
    चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को 13792 और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9137 वोट मिले सपा के आशिक राजा 4655 वोटों से आगे हो गए।
  • दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 1958 मतों से आगे हुए। दूसरे राउंड में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10628 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 12586 वोट मिले।
  • लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 361 मतों से आगे रहे। घनश्याम सिंह लोधी को पहले राउंड में 10990 जबकि सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10629 वोट मिले।
ईवीएम की सील तोड़कर वोट गिनने की तैयारी करते कार्मिक।
ईवीएम की सील तोड़कर वोट गिनने की तैयारी करते कार्मिक।

आपको बता दें कि रविवार सुबह मतगणना  आठ बजे शुरू हुई। एडीजी बरेली राजकुमार की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी मतगणना कार्मिकों और एजेंटों को मतगणना पंडाल के भीतर प्रवेश दिया गया। इस दौरान मोबाइल फोन और माचिस या कोई संदिग्ध वस्तु अंदर नहीं ले जाने दी गई। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना टेबल तक लाने के लिए कर्मचारियों ने शुरूआत कर दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम की सील तोड़कर मतगणना के लिए कार्मिक तैयारी कर रहे हैं। सपा के प्रत्याशी आसिम राजा सुबह से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। आसिम राजा ने दो दिन पहले ही आरोप लगाते हुए मतगणना में भारी धांधली होने की आशंका जताई थी। पूर्व मंत्री आजम खां ने भी कहा था कि हम भारी मतों से जीत रहे हैं, लेकिन हमें मतगणना में धांधली होने की पूरी आशंका है। इस तरह से आरोप प्रत्यारोपों के बीच मतणना शुरू हो चुकी है।

मतणनास्थल पर मौजूद एडीजी राजकुमार, एसपी अशोक कुमार और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़।
मतणनास्थल पर मौजूद एडीजी राजकुमार, एसपी अशोक कुमार और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सुबह से ही मौके पर मौजूद हैं। मंडी समिति के मुख्य गेट पर सपा और भाजपा के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है। यह लोग अपने-अपने प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलने के इंतजार में हैं।

रामपुर का सियासी समीकरण
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से तीन सपा के पास हैं। दो बीजेपी के पास हैं। रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान, स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, चमरौआ विधानसभा सीट से नसीर अहमद खान सपा से और बिलासपुर सीट से बलदेव औलख और मिलक सीट से राजबाला सिंह भाजपा से जीती हैं।

ये भी पढ़ें : Bypolls Results 2022 : शुरू हुई मतगणना, आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त, धर्मेंद्र यादव 150 वोट से आगे

ताजा समाचार

रामपुर : अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में नहीं हुई सुनवाई, एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हो रहीं तारीखें   
श्रावस्ती: पेड़ काटते समय लकड़ी से दबकर मजदूर की मौत, घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम 
चलो रे डोली उठाओ कहार...दशकों बाद पालकी में सवार होकर विदा हुई दुल्हन, टिकी रह गई लोगों की निगाहें
हल्द्वानी: कल आर्मी का बड़ा कार्यक्रम, समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
Etawah News: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर; हादसे में युवक की मौत; चार लोग घायल
SC ने भाजपा नेता अन्नामलाई के खिलाफ घृणा भाषण मामले में सुनवाई पर रोक बढ़ाई