Rampur By Election Result : रामपुर में सपा को झटका, 27 हजार वोटों से भाजपा जीत की ओर

Rampur By Election Result : रामपुर में सपा को झटका, 27 हजार वोटों से भाजपा जीत की ओर

रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 27 हजार वोटों से आगे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम राजा को पछाड़ दिया है। सपा के पीछे होने से पूर्व मंत्री आजम खां को करारा झटका लगा है। लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम …

रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 27 हजार वोटों से आगे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम राजा को पछाड़ दिया है। सपा के पीछे होने से पूर्व मंत्री आजम खां को करारा झटका लगा है।

लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 361 मतों से आगे रहे। घनश्याम सिंह लोधी को पहले राउंड में 10990 जबकि सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10629 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 1958 मतों से आगे हुए। दूसरे राउंड में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10628 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 12586 वोट मिले।

तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा को 10325 जबकि भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 13221 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 2896 वोटों से आगे थे। चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को 13792 और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9137 वोट मिले सपा के आशिक राजा 4655 वोटों से आगे हो गए। पांचवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12849 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 10592 वोट मिले सपा के प्रत्याशी आसींद राजा 2257 वोटों से आगे हैं।

आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12439 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9827 वोट मिले सपा के आसिम राजा 2612 वोटों से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक सपा के आसिम राजा को अभी तक 186463 तो भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 171054 वोट मिले हैं। इस तरह अभी तक सपा के आसिम राजा 15409 वोटों से आगे चलते रहे। 17वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी पीछे खिसकने लगे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम आगे हो गए। घनश्याम ने अपनी लीड पकड़ ली।

अब तक की मतगणना के मुताबिक भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 329023 वोट मिले हैं जबकि सपा के आसिम खां को 301387 वोट मिले हैं। करीब 27 हजार वोटों से भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी आगे चल रहे हैं। भाजपा को जीत की ओर माना जा रहा है। भाजपा के जीत की ओर बढ़ने से सपा को करारा झटका लगा है। इस सीट पर सपा के कद्दावर नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

ये भी पढ़ें : Bypolls Results 2022 : मतगणना जारी, आजमगढ़ में निरहुआ 6200 वोट से आगे, धर्मेंद्र यादव पीछे