बहराइच: युवा मोर्चा सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह : भारत माता की जय बोलना, राम मंदिर की बात करना सांप्रदायिक है तो मैं संप्रदायिक हूं!

बहराइच: युवा मोर्चा सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह : भारत माता की जय बोलना, राम मंदिर की बात करना सांप्रदायिक है तो मैं संप्रदायिक हूं!

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महसी विधानसभा के बहोरीकपुर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने की।

swatantra dev singh 2

साथ ही विशिष्ट अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव ने कहा कि युवा सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र के हित एवं देश के विकास के लिए सदैव अग्रसर रहती है। युवा ही राष्ट्र व देश की दशा दिशा तय करता है।

अतः भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर युवा सदैव राष्ट्र की बात करेगा देश के हित की बात करेगा और जब युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसमें सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। अतः पूरे विश्व की निगाह भारत के युवाओं पर टिकी रहती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदैव युवाओं के हित की बात करते हैं और नए-नए आयाम के माध्यम से सदैव युवाओं को प्रेरित भी करते रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब 2024 का लोकसभा चुनाव सामने है, आप सभी युवाओं के बल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन के  किया जा सकता है। सभी पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़ते हुए इस बार भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आनंद गोंड़ को विजई बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करायें। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि अगर उनके भारत माता की जय और जय श्री राम बोलना सांप्रदायिक है तो वह सांप्रदायिक है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, जिसके चलते अनर्गल बयान दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष  बृजेश  पाण्डेय  जी ने कहा कि युवा वह है जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति और आंखों में सपने होते हैं और यह सभी चीजे आप सभी युवाओं को संज्ञान में लेते हुए जो भी कार्य दिए जा रहे हैं उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचाए बिना आराम नहीं करना है।

इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड,लोकसभा  प्रत्याशी आनन्द गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलहा सरोज सोनकर, रामनिवास वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, युवा मोर्चा जिला संयोजक अरुणेंद्र  सिंह अंकित, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सूरज गोंड, परमार्थसेन चौधरी, सुधाकर सिंह, हिमांशु सिंह,आनंद जायसवाल, शिवांकर शुक्ला, अर्पित श्रीवास्तव, अतुल चौधरी, सोनेलाल पटेल, राजन पांडे, सुधाकर बाजपेई, स्कन्द  प्रताप सिंह, सतीश वर्मा सहित सभी  जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के