President Election: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार के लिये पहुंची लखनऊ, सीएम योगी व नेताओं ने किया स्वागत

President Election: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू प्रचार के लिये पहुंची लखनऊ, सीएम योगी व नेताओं ने किया स्वागत

लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिये आगामी 18 जुलाई को हो रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के तहत लखनऊ पहुंच गयी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश …

लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिये आगामी 18 जुलाई को हो रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के तहत लखनऊ पहुंच गयी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा राजग के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। राजग के घटक दलों के नेताओं का समर्थन जुटाने के लिये आहूत बैठक में हिस्सा लेने हेतु रवाना हो गयीं।

मुर्मू लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायकों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन जुटाने के लिए संपर्क व संवाद करेंगी। मुर्मू सायं 05ः30 बजे लोकभवन में भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी के सांसदों व विधायको के साथ बैठक कर समर्थन जुटायेंगी। बैठक में योगी, स्वतंत्र देव सिंह, मौर्य, पाठक, पटेल व डा. निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

इस क्रम में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को ही सपा मुख्यालय में विभिन्न दलाें के नेताओं से मुलाकात कर समर्थन जुटाया था। उन्होंने इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में इस बार के राष्ट्रपति चुनाव को विशेष परिस्थितियों में हो रहे चुनाव की संज्ञा देते हुए मोदी सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आज होगा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आगमन, लोकभवन में चुनाव को लेकर होगी बैठक

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर
Kanpur में ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत: 2 दिन पहले भाभी ने घर पर लगाई थी फांसी, परिजन बोले- सदमे में था, जानिए पूरा मामला
Hardoi News : सीतापुर से चोरी हुआ था बच्चा, हरदोई पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया बरामद
बच्चों में पेट दर्द की बढ़ती समस्या, जांच में बीमारी का नहीं चलता पता, SGPGI के डॉ. अजय ने बताई वजह
प्रयागराज : संविदात्मक विवाद में दाखिल रिट याचिका में नए अधिकारों की मांग स्वीकार्य नहीं
Bahraich News : तेंदुए के हमले में बालक की मौत, गेहूं के खेत में मिला क्षत विक्षत शव