मथुरा: बाबा जयगुरुदेव आश्रम में उमड़ने लगी अनुयायियों की भीड़

मथुरा, अमृत विचार। एक ओर जहां गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा के लिए परिक्रमार्थियों की भीड़ मथुरा आ रही है, वहीं दूसरी ओर बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों का आना भी शुरु हो गया है। हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक से …
मथुरा, अमृत विचार। एक ओर जहां गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा के लिए परिक्रमार्थियों की भीड़ मथुरा आ रही है, वहीं दूसरी ओर बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों का आना भी शुरु हो गया है। हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक से अनुयायी आश्रम में आ चुके हैं और उनका आना अनवरत जारी है। आश्रम द्वारा उनके रुकने और खाने की व्यवस्था की जा रही है।
आश्रम के अंदर जगह-जगह उनके रुकने के लिए शामियाने लगे हुए हैं। इसके साथ ही भोजन के लिए भंडारे चल रहे हैं। महिला पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग ठहरने के व्यवस्था आश्रम में की गई है। मेले में दहेज रहित विवाह भी कराया जाता है। जयगुरुदेव आश्रम समिति के प्रबंधक संतराम चौधरी ने बताया कि वर्षों से गुरु पूर्णिमा में धूमधाम से मनाई जाती है।
आश्रम में 11 जुलाई से 15 जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संस्था के अध्यक्ष पंकज बाबा सुबह छह बजे से भजन एवं साधना का तरीका बताएंगे। सुबह पांच बजे से ध्यान आदि कार्यक्रम होता है। इसके बाद प्रवचन का कार्यक्रम होता है। मंगलवार राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम और राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द ने अनुयायियों को प्रवचन दिए।
ये भी पढ़ें- मथुरा: पुराने पुल के नीचे जलभराव, गंदे पानी से गुजर रहे मुड़िया पूर्णिमा परिक्रमा वाले यात्री