मकर संक्रांति विशेष: इस दिन खिचड़ी के अलावा देश के इन राज्यों में बनते हैं ये खास पकवान…

मकर संक्रांति विशेष: इस दिन खिचड़ी के अलावा देश के इन राज्यों में बनते हैं ये खास पकवान…

भारत विविधताओं से भरा है। एक चीज़ जो देशभर में कॉमन मिलती है, वो हैं यहां के लोगों का त्यौहारों को लेकर जोश। पूरे देश में अलग-अलग त्यौहार मनाए जाते हैं। मकर संक्रांति, हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक ऐसा पर्व, जो नव ज्योत्सना, उल्लास, स्नान-ध्यान, दान और खानपान से जुड़ा है।  इस दिन से सूर्य …

भारत विविधताओं से भरा है। एक चीज़ जो देशभर में कॉमन मिलती है, वो हैं यहां के लोगों का त्यौहारों को लेकर जोश। पूरे देश में अलग-अलग त्यौहार मनाए जाते हैं। मकर संक्रांति, हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक ऐसा पर्व, जो नव ज्योत्सना, उल्लास, स्नान-ध्यान, दान और खानपान से जुड़ा है।  इस दिन से सूर्य उत्तरायन होते हैं और इसी शुभ अवसर पर कई शुभ कार्यों की शुरुआत करने की परंपरा है। हालांकि, मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है, जिसे देशभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस त्योहार में तिल और गुड़ के लड्डू, खिचड़ी वगैरह बनाने, दान करने और खाने की परंपरा चली आ रही है।

इस पर्व के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखना तो लाजवाब होता ही है, इनके बारे में जानना भी दिलचस्प होता है। तो आइए, जानते हैं मकर संक्रांति पर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाले व्यंजनों के बारे में।

तिल के लड्डू या तिलवा
मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार और झारखंड समेत कुछ राज्यों में तिल के लड्डू या तिलवा बनाया जाता है। सफेद या काले तिल को भून कर और फिर इसमें गुड़ मिलाई जाती है। फिर इसके छोटे या बड़े आकार के लड्डू बनाए जाते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है।

खिचड़ी
मकर संक्रांति के दिन देश के कई हिस्सों में खिचड़ी बनाई जाती है। बिहार और उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में इसे खास तौर पर बनाया जाता है। बिहार और यूपी में तो इस त्योहार को खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। कई जगहों पर तो खिचड़ी में दाल-चावल के साथ-साथ मौसमी सब्जियां भी डाली जाती है। इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों के खिलाफ खिचड़ी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

मकर चौला
ओडिशा के लोग ये डिश बनाते हैें। इसे बनाने के लिए चावल के आटे को पीसकर इसमें नारियल को घिसकर मिलाते हैं। फिर इसमें दूध, गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े, पका केला, चीनी, सफेद मिर्च पाउडर, पनीर, घिसा हुआ अदरक और अनार भी डालकर मिलाया जाता है।

 

फ़ेनी
फ़ेनी एक राजस्थानी डिश है, जिसे घी में अच्छी तरह से आटा गूंथ कर तैयार किया जाता है। फिर इसे भुने हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश किया जाता है और मीठे दूध या चीनी के सिरप के साथ परोसा जाता है।

गजक
सबसे पहले शुरुआत तिल से बनने वाले गजक से होती है। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के मोरेना से हुई है। इसे तिल को भूनकर और उसमें घी, चीनी या गुड़, पानी और ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार किया जाता है।

इसे भी पढ़ें…

ऑनलाइन वर्क के बीच आंखों का रखें ऐसे ख्याल, लंबे वक्त तक काम करना होगा आसान